ब्रेकिंग न्यूज़

Patna police raid : पटना में पांच ठिकानों पर रेड, 13 लड़कियां और एक युवक हिरासत में; जानिए क्या रही वजह Economic Survey 2025-26: बिहार में अमीरी-गरीबी की खाई उजागर, पटना सबसे अमीर तो जानिए सबसे गरीब कौन; आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट ने बताया पूरा सच NEET Student Death Case: नीट छात्रा की मौत के बाद टूटी नींद ! CBI जांच के बीच बिहार के सभी गर्ल्स हॉस्टलों की जांच के आदेश, DM-SP को लिखा गया लेटर Bihar Budget 2026 : बिहार का आम बजट 2026 आज, वित्त मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव करेंगे पेश; इन लोगों को मिल सकता है बड़ा फायदा Bihar weather : बिहार के 19 जिलों में घना कोहरा, छपरा में दृश्यता 50 मीटर से कम, बारिश का अलर्ट बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर

BJP नहीं नीतीश को करना है NDA में आने का फैसला, बोले केंद्रीय मंत्री ... विपक्ष में सभी पार्टियों के बीच सिरफुटौव्वल, मोदी ही बनेंगे PM

 BJP नहीं नीतीश को करना है NDA में आने का फैसला, बोले केंद्रीय मंत्री ... विपक्ष में सभी पार्टियों के बीच सिरफुटौव्वल, मोदी ही बनेंगे PM

25-Sep-2023 08:27 AM

By First Bihar

PATNA : इस बार भी पीएम नरेंद्र मोदी ही बनेंगे। विपक्षी गठबंधन के जो नेता प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं, वे जान लें कि पीएम पद की कोई वैकेंसी नहीं है। विपक्ष में सभी पार्टियों के बीच सिरफुटौव्वल की स्थिति है। कोई एक-दूसरे को नेता मानने को तैयार नहीं है। ऐसी स्थिति में कहां तक यह बेमेल गठबंधन कारगर हो पाएगा, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। यह बातें केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने कही है। 


दरअसल, राजधानी पटना में पत्रकारों के सवाल का  जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा- नीतीश कुमार को पीएम बनाने की बात तो छोड़िए महागठबंधन और विपक्षी गठबंधन में सभी पार्टियों के बीच सिरफुटौव्वल की स्थिति है। कोई एक-दूसरे को नेता मानने को तैयार नहीं है। ऐसी हालत में  यह बेमेल गठबंधन कहां तक कारगर होगा यह कोई भी नहीं जानता है। लेकिन, इतना तय है कि जदयू की स्थिति अब कहीं की नहीं रह गई है। पहले जदयू नेता को संयोजक बनाने की बात चल रही थी। अब चार-पांच संयोजक बनाने की बात चल रही है। 


वहीं, नीतीश कुमार के एनडीए में शामिल होने के सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि -  एनडीए में जदयू आएगा या नहीं, यह निर्णय उनको लेना है। पहले वह निर्णय लें, उसके बाद आगे इस पर हमारी पार्टी विचार करेगी। उन्होंने कहा कि ऊर्जा के क्षेत्र में आज हम सरप्लस उत्पादन कर रहे हैं। अब ग्रामीण इलाकों में 22 घंटे तो शहरी इलाकों में 24 घंटे तक बिजली मिल रही है। स्मार्ट मीटर के संबंध में कहा कि लोड छिपाने पर स्मार्ट मीटर पकड़ लेता है। इसमें किसी प्रकार की कमी की बात से उन्होंने इनकार किया।


उधर, खुद के राज्यपाल बनाए जाने की चर्चा को लेकर उन्होंने कहा कि, उन्होंने कहा कि वे हर हाल में आरा संसदीय सीट से चुनाव लड़ेंगे। राज्यपाल बनने की फिलहाल उनकी इच्छा नहीं है। जो लोग इस प्रकार की अफवाह फैला रहे हैं, उनकी मंशा पहले भी नाकाम हुई है और आगे भी होगी।