गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश
08-Mar-2021 05:20 PM
PATNA : बिहार में सीएम नीतीश के नेतृत्व में एनडीए की सरकार चल रही है. लेकिन बिहार के बाहर जेडीयू और बीजेपी एक दूसरे से टकराने की स्थिति में है. पश्चिम बंगाल और असम समेत कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. चुनाव की तारीखों के एलान होने के बाद सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव की तैयारी में जुट गई हैं. इसी बीच भाजपा ने अपने ही सहयोगी नीतीश कुमार की पार्टी को आड़े हाथों लिया है. बीजेपी सांसद रामकृपाल यादव ने कहा है कि जेडीयू से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है. क्योंकि चुनाव में भूल से भी जदयू को वोट नहीं मिलेगा.
पूर्व केंद्रीय मंत्री और पाटलिपुत्र सीट से बीजेपी के सांसद रामकृपाल यादव ने कहा कि नीतीश की पार्टी के साथ भाजपा का गठबंधन सिर्फ और सिर्फ बिहार के लिए ही है. बिहार के बाहर भाजपा और जेडीयू दोनों अलग-अलग हैं. यानी कि दोनों के बीच कोई भी संबंध नहीं है. ऐसे में जदयू स्वतंत्र है. जनता दल यूनाटेड कहीं से भी चुनाव लड़ ले. इससे भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है.
गौरतलब हो कि जेडीयू ने असम और बंगाल चुनाव में उतरने की बात कही है. पार्टी के नेता चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं. राजनीतिक गलियारे में इस बात की चर्चा है कि जेडीयू बंगाल में कम से कम 75 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार सकती है. ऐसे में इसका सबसे ज्यादा नुकसान उसके ही सहयोगी दल भाजपा को होगा, जिनके सहयोग से नीतीश सीएम की कुर्सी पर बैठे हैं.

सांसद रामकृपाल यादव ने आगे कहा है कि "ममता बनर्जी ने बंगाल को लूटने का काम किया, वहां जमकर भ्रष्टाचार हुआ और बीजेपी कार्यकर्ताओं को मारा गया. बंगाल की जनता बीजेपी की सरकार बनवाने का मन बना चुकी है. प्रचंड बहुमत के साथ बीजेपी की सरकार वहां बनेगी. बंगाल को हम लोग सोनार बांग्ला बनाने का काम करेंगे."