इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू
11-May-2023 01:42 PM
By First Bihar
DELHI: जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने आज बीजेपी का दामन थाम लिया। दिल्ली स्थित बीजेपी दफ्तर में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव धर्मेंद्र प्रधान ने उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद से ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि आरसीपी बीजेपी में शामिल होंगे और गुरुवार को वे बीजेपी में शामिल हो गए।
दरअसल, नीतीश के करीबी माने जाने वाले आरसीपी सिंह रिश्तों में खटास आने के बाद जेडीयू से इस्तीफा दे दिया था। जेडीयू के बाय बाय बोलने के बाद आरसीपी ने नीतीश के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। उस वक्त जेडीयू ने भी आरसीपी सिंह पर अकूत संपत्ति अर्जीत करने का आरोप लगाते हुए स्पष्टीकरण मांग दिया था। तभी से यह कयास लगाए जा रहे थे कि आरसीपी बीजेपी में शामिल होंगे और आज उन कयासों पर विराम लग गया।
बता दें कि नीतीश कुमार के बाद जेडीयू में आरसीपी सिंह की दूसरे नंबर की हैसियत थी, लेकिन मोदी कैबिनेट का हिस्सा बनने के बाद उनके रिश्ते में दरार आने लगी और आरसीपी को तीसरी बार जेडीयू से राज्यसभा पहुंचने का मौका नहीं मिला। जिसके बाद उन्हें केंद्रीय मंत्री का पद छोड़ना पड़ा था। आरसीपी ने इस्तीफे की घोषणा के साथ ही नीतीश के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था और जेडीयू को डूबता हुआ जहाज बताया था।