पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप Bihar Board 10th Result 2026: टॉपरों पर इनामों की बरसात, लाखों रुपये के साथ मिलेंगे लैपटॉप और स्कॉलरशिप LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला'
18-Feb-2024 02:25 PM
By First Bihar
DESK : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें पिछले दो दिनों तक लगाई जा रही हैं। इस बीच अब इस मुद्दे पर कमलनाथ ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। आज जब कुछ पत्रकारों ने उसके पूछा कि उनके बीजेपी में जाने की बात हो रही है। इसपर कमलनाथ ने कहा, ' मैंने पहले भी कहा था कि अगर ऐसी कोई बात हुई तो सबसे पहले मैं आपको सूचित करूंगा। अभी तो मैं तेरहवीं में जा रहा हूं। आप लोगों को भी जाना है तो चलिए मेरे साथ।'
वहीं, कमलनाथ के अलावा उनके बेटे नकुलनाथ के भी बीजेपी में जाने की अटकलें लगाई जा रही है। जब कमलनाथ से उनके बेटे के संबंध में पूछा गया तब कमलनाथ ने इसपर भी अपना जवाब दिया है। कमलनाथ से पूछा गया, 'नकुलनाथ जी के भाजपा में शामिल होने की बात हो रही है?' इसपर कमलनाथ ने कहा, 'मेरी इस बारे में कोई बात नहीं हुई है।'
मालूम हो कि, कमलनाथ और छिंदवाड़ा से सांसद उनके बेटे नकुलनाथ के बीजेपी में जाने की अटकलें उस वक्त लगनी शुरू हुईं जब दोनों शनिवार को दिल्ली पहुंचे। पूर्व कांग्रेसी नेता और अभी बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता नरेंद्र सालुजा ने कमलनाथ और नकुलनाथ की एक तस्वीर शेयर कर लिखा था, 'जय श्री राम।' हालांकि, कमलनाथ या नकुलनाथ के बीजेपी में जाने को लेकर कमलनाथ की तरफ से कोई आधिकारी बयान नहीं आय़ा है। जब कमलनाथ से उनके बीजेपी में जाने को लेकर सवाल पूछा गया तब उन्होंने इन दावों को नकारा और कहा कि मीडिया को इसके बारे में जानकारी दी जाएदगी।
उधर, कमलनाथ ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, 'आप सभी इतनी उत्तेजना में क्यों आ रहे हैं। यह खंडन करने के बारे में नहीं है। अगर ऐसा कुछ भी होता है तो मैं आप सभी को सूचना दूंगा।' शुक्रवार को मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा था, 'मैं आपको माहौल के बारे में बता रहा हूं। हमने अपने दरवाजे इसलिए खोल रखें हैं क्योकि कांग्रेस में कुछ ऐसे लोग हैं जिन्हें महसूस हो रहा है कि कांग्रेस भगनान राम का बहिष्कार कर रही है, भगवान राम भारत के दिल में हैं। जब कांग्रेस उन्हें अपमानित करती है तो कुछ लोगों को इससे दर्द होता है। जो लोग परेशान हैं उन्हें एक मौका मिलना चाहिए।'