ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी

Home / news / BJP की नाकामी पर नहीं खुलती मोदी और शाह की जुबान, बोले लालू.....

BJP की नाकामी पर नहीं खुलती मोदी और शाह की जुबान, बोले लालू.. गरीबों की चिंता नहीं प्रचार में खर्च कर रहे पैसे

06-May-2023 03:12 PM

By First Bihar

PATNA : मणिपुर में सुलगी हिंसा में कई लोगों की जान चली गई है। मिडिया रिपोर्ट के अनुसार मणिपुर अब तक 54 लोगों की जान जा चुकी है। इसको लेकर अब विपक्षी दलों के तरफ से केंद्र सरकार पर सवाल उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अब राजद सुप्रीमों लालू यादव के तरफ से केंद्र सरकार पर देश के वर्तमान मुद्दों को लेकर सवाल उठाया है।


दरअसल, राजद सुप्रीमों लालू यादव ने ट्वीट कर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि, मणिपुर जल रहा है। यहां 54 नागरिकों की मौत हो चुकी है। इसके आलावा जम्मू-कश्मीर में हमारे वीर जवान शहादत दे रहे हैं। इसके बाबजूद गृहमंत्री और पीएम के तरफ से दो शब्द संवेदना के कहे गए हैं। भाजपा के लोग कभी खिलाड़ियों को लेकर कुछ नहीं बोलते। इसके आलावा उनका आवाज कभी भी किसानों को लेकर नहीं निकलता है। इसके साथ ही केंद्र सरकार कभी भी गरीबों, बेरोजगारों, महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है। लेकिन, देश के प्रधानमंत्री देशवासियों की कमाई के करोड़ों रुपए प्रतिदिन खर्च कर चुनाव प्रचार में लीन है।


मालूम हो कि, देश में इन दिनों मणिपुर हिंसा और पहलवानों को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाये जा रहे हैं। मणिपुर से जिस तरह से एक हिंसा के कारण 50 लोगों की मौत हो गयी है। उसके बाद इसको लेकर भाजपा सरकार पर विपक्षी दलों के तरफ से सवाल किया जा रहा है।  इसके साथ ही साथ पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के जंतर - मंतर के पास पहलवानों का जो धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।  इसको लेकर भी भाजपा पर सवाल उठाये जा रहे हैं कि , आरोपी भाजपा का नेता है इस वजह से उसके वपर एक्शन नहीं लिया जा रहा है।  इसके बाद अब लालू यादव ने भी विपक्ष के इन सवालों को मजबूती प्रदान की है।