BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान
28-Sep-2023 03:21 PM
By First Bihar
PATNA: नीतीश की एनडीए में वापसी को लेकर चल रहे सियासी कयासों पर ललन सिंह ने कहा कि बीजेपी की तरफ देखना तो दूर नीतीश कुमार थूकने भी नहीं जाएंगे। ललन सिंह के इस बयान पर बिहार बीजेपी के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पलटवार किया है। सम्राट चौधरी ने कहा है कि नीतीश कुमार ने बीजेपी पर कोई कृपा नहीं की है बल्कि बीजेपी की कृपा से पांच बार मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे।
सम्राट चौधरी ने ललन सिंह पर पलटवार करते हुए कहा कि जनता दल यूनाइटेड को बुला कौन रहा है? बीजेपी ने नीतीश कुमार को पलटू कुमार पहले ही घोषित कर दिया है। लालू प्रसाद नीतीश कुमार को पलटू कुमार कहते थे तो वे पलटू कुमार हो ही गए। नीतीश कुमार पर बीजेपी की कृपा है कि बीजेपी ने उनकी राजनीतिक उत्पत्ति की। नीतीश कुमार की कोई कृपा बीजेपी पर नहीं है बल्कि बल्कि बीजेपी की कृपा से वे बिहार के मुख्यमंत्री बनें।
सम्राट ने कहा कि आरजेडी के पास अपना वोट बैंक तो है लेकिन नीतीश कुमार के पास अब कोई वोट बैंक नहीं बचा हुआ है। बिहार की 40 में से 40 सीटों पर बीजेपी और एनडीए के उम्मीदवार जीत दर्ज करेंगे और नरेंद्र मोदी फिर से देश का प्रधानमंत्री बनेंगे यह तय है। बीजेपी की मदद से ही कर्पूरी ठाकुर, लालू प्रसाद के साथ साथ नीतीश कुमार पांच बार बिहार के मुख्यमंत्री बनें लेकिन अब किसी और को नहीं बल्कि बीजेपी के कार्यकर्ता को ही बिहार का मुख्यमंत्री बनाना है।
सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में पिछले 33 वर्षों से लोगों ने नीतीश और लालू को देख लिया है। बिहार में पिछले 33 वर्षों से दो ही सामंती हैं, एक का नाम है नीतीश कुमार और दूसरे का नाम लालू प्रसाद है। ये दोनों सामंती मिलकर बिहार को लूटने का काम कर रहे हैं। इसलिए अब बिहार में बदलाव की जरूर है। बीजेपी डबल इंजन की सरकार बनाकर बिहार को आगे ले जाने का काम करेगी।