मोदी सरकार "चींटी पर तोप चला रही हैं, आरजेडी सांसद का बड़ा बयान, कहा..बीमारी कैंसर की है और इलाज सिरदर्द का कर रहे है रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा: मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी के बच्चों ने इंटर एग्जाम में लहराया परचम, लगातार दूसरी बार बने बिहार टॉपर अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट
20-Feb-2022 02:07 PM
MUZAFFARPUR: विवादों में घिरे रहने वाले बिहार सरकार के मंत्री रामसूरत राय पर उनकी ही पार्टी के एक सीनियर नेता ने सीधा हमला बोल दिया है. बीजेपी के पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा ने आज रामसूरत राय पर सीधा हमला बोला. प्रेस कांफ्रेंस कर कहा-मंत्री की भू-माफियाओं से सांठगांठ है. शुरू से ठेकेदारी करते रहे हैं और अब दादागिरी कर माफियाओं की मदद कर रहे हैं. सुरेश शर्मा ने कहा कि मंत्री रामसूरत राय अपने विभाग में क्या खेल कर रहे हैं इसे पूरी दुनिया जानती है।
बीजेपी में घमासान
पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा ने आज प्रेस कांफ्रेंस बुलाकर मंत्री रामसूरत राय पर सीधा अटैक किया. सुरेश शर्मा ने कहा कि रामसूरत राय ने मुजफ्फऱपुर शहर को नर्क बनाने की साजिश रची है. रामसूरत राय भूमाफियाओं से सांठगांठ कर मुजफ्फरपुर शहर से जल निकासी के लिए STP यानि सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट नहीं बनने दे रहे हैं. इस प्लांट को लगाने के लिए सारी कागजी प्रक्रिया पूरी हो गयी थी लेकिन मंत्री ने भूमाफियाओं की शह पर इस पर रोक लगवा दिया है.
दरअसल पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा ने मुजफ्फरपुर शहर से जल निकासी के लिए एसटीपी बनाने के लिए मुहिम चला रखा है. लेकिन भूमि सुधार औऱ राजस्व विभाग ने सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की जमीन पर अडंगा फंसा दिया है. सुरेश शर्मा ने दो दिन पहले भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग के रवैये पर नाराजगी जताते हुए इस विभाग के मंत्री रामसूरत राय पर सवाल उठाये थे. हम आपको बता दें कि रामसूरत राय भी मुजफ्फरपुर जिले से ही हैं. इसी बीच रामसूरत राय ने अपनी ही पार्टी के वरीय नेता सुरेश शर्मा पर हमला बोलते हुए बयान दे दिया था कि उन्हें समझदारी नहीं है औऱ वे अपने लाभ के लिए गलत बयान दे रहे हैं.
ठेकेदारी से लेकर दादागिरी
नाराज पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा ने आज जवाब दिया. मीडिया के सामने कहा-मैं भी काफी दिनों तक मंत्री रहा हूं. भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा. मैंने कभी ठेकेदारी नहीं किया है. ठेकेदारी का काम मंत्री रामसूरत राय करते रहे हैं. सुरेश शर्मा ने कहा-मंत्री कहते हैं कि मुझे समझदारी नहीं है. उन्हें बता दूं कि मैं इंजीनियर का बेटा हूं और खुद भी इंजीनियर हूं. रामसूरत राय को ये बनने में बहुत समय लगेगा. रामसूरत राय जमीन जोतें, नेतागिरी करें. वे दादागिरी करने की कोशिश कर रहे हैं. मंत्री विभाग चला रहे हैं कि दादागिरी कर रहे हैं।
बीजेपी के पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा ने कहा कि रामसूरत राय भूमाफियाओं के साथ साजिश कर मुजफ्फरपुर शहर से जल निकासी का प्लांट नहीं बनने दे रहे हैं. मैंने इसके लिए आवाज उठायी तो मेरे उपर आरोप लगा रहे हैं. अगर मंत्री साबित कर दें कि मेरा कोई भी व्यक्तिगत स्वार्थ इससे जुडा है तो मैं राजनीति से सन्यास ही नहीं ले लूंगा बल्कि वे जितना कहेंगे उतना जुर्माना भी दूंगा. मंत्री को बताना चाहिये उनके कारनामों की चर्चा चारो ओर क्यों हो रही है. विधानसभा तक में लगातार चर्चा क्यों होती है।