बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक
17-Nov-2020 10:47 AM
DESK : बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी में ख़ुशी की लहर है. बिहार के बाद पश्चिम बंगाल और फिर तमिलनाडु समेत कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाला है. पार्टी की ओर से जिलाध्यक्षों के लिए एक बड़ा एलान किया गया है. जिलाध्यक्षों को एक-एक इनोवा कार गिफ्ट देने की बात सामने आ रही है.
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अभी से ही तैयारियां शुरू कर दी है. आम चुनाव में 25 विधायक का टार्गेट पार्टी लेकर चल रही है. पार्टी ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में कम से कम 25 सीट जीतने का लक्ष्य तय किया है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष एल मुरुगन ने एक बड़ा एलान किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुरुगन ने विधानसभा में पार्टी के उम्मीदवार की जीत पर राज्य के सभी जिलाध्यक्षों को एक-एक इनोवा कार देने का वादा किया है.
मुरुगन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक करते हुए यह वादा किया है कि जिलाध्यक्षों को एक-एक इनोवा कार दी जाएगी. उन्होंने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में हमारा लक्ष्य कम से कम 25 विधायकों का होना चाहिए. इससे पार्टी उस स्थिति में आ जाएगी जिससे वह यह तय कर सकेगी कि राज्य में किसकी सरकार बनेगी.इस संदर्भ में ही उन्होंने विधायक बनने पर संबंधित जिले के पदाधिकारी को इनोवा कार देने का वादा कर दिया.
आपको बता दें कि तमिलनाडु की राजनीति में इस तरह के ईनाम कोई नई बात नहीं है. राज्य के दो बड़े दल एआईडीएमके और डीएमके, चुनाव प्रचार अभियान में शामिल पार्टी पदाधिकारियों को सोने की अंगूठी और चेन की पेशकर कर चुके हैं.लेकिन शायद यह पहला मौका है जब भाजपा ने इस तरह के ईनाम की घोषणा की है.