ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा

BJP के हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया, जेपी नड्डा समेत पार्टी के कई बड़े नेताओं ने किया स्वागत

11-Mar-2020 02:55 PM

DELHI : कांग्रेस को अलविदा कहने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आखिरकार आज बीजेपी का दामन थाम लिया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ज्योतिरादित्य सिंधिया क्या बीजेपी में स्वागत किया । इस मौके पर बीजेपी मुख्यालय में पार्टी के कई बड़े नेता भी मौजूद रहे। 

जेपी नड्डा ने इस मौके पर कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीजेपी में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने पार्टी के तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं की तरफ से सिंधिया का स्वागत किया। नड्डा ने कहा कि सिंधिया परिवार शुरू से ही बीजेपी के साथ रहा है लिहाजा ज्योतिरादित्य का बीजेपी में शामिल होना अपने परिवार में वापस आने जैसा है।


ज्योतिरादित्य सिंधिया न कहा कि कई मोड़ एऐसे आते है जो जीवन को बदल देते हैं। मेरी जिंदगी में भी दो महत्वपूर्ण समय आया है। उन्होनें कहा कि 30 सितंबर 2001 जिस दिन मैनें अपन् पूज्य पिताजी को खोया वे जीवन बदलने का दिवस था । उसके बाद 10 मार्च 2020  जब पिताजी की 75 वीं वर्षगांठ पर एक बड़ा निर्णय लिया। उन्होनें कहा कि जनसेवा के लक्ष्य की पूर्ति उस संगठन के माध्यम से नहीं हो रही थी।


सिंधिया ने कहा कि मेरे गृह राज्य मध्य प्रदेश में मैनें एक सपना पिरोया था लेकिन 18 महीनें वे सपने पूरी तरह बखर गये। किसानों का ऋण माफ नहीं हो पाया । पिछले फसल का मुआवजा नहीं मिल पाया। किसान त्रस्त है, नौजवान बेबस है। वचनपत्र में कहा गया था कि हर महीनें एक अलाउंस दिया जाएगा लेकिन कुछ नहीं हुआ। मध्य प्रदेश में ट्रांसफर माफिया चल रहा है, रेत माफिया हावी हैं।


ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की । उन्होनें पीएमम को सक्रिय, क्षमतावान बताते हुए उनके कार्यशैली की जमकर तारीफ की।  उन्होनें कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी भविष्य की चुनौतियों को परखना वे बखूबी जानते हैं।पीएम मोदी के हाथों मे भारत का भविष्य पूर्ण रूप से सुरक्षित है।