ब्रेकिंग न्यूज़

छातापुर में टैलेंट का महाकुंभ: पनोरमा स्टार-2026 का भव्य उद्घाटन, 29 मार्च को सजेगा बॉलीवुड का मंच छातापुर में टैलेंट का महाकुंभ: पनोरमा स्टार-2026 का भव्य उद्घाटन, 29 मार्च को सजेगा बॉलीवुड का मंच फिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचा फिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचा पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप Bihar Board 10th Result 2026: टॉपरों पर इनामों की बरसात, लाखों रुपये के साथ मिलेंगे लैपटॉप और स्कॉलरशिप LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत

Home / news / BJP के अधिवेशन में रिलीज हुआ पार्टी का थीम सॉन्ग, 6 मिनट के...

BJP के अधिवेशन में रिलीज हुआ पार्टी का थीम सॉन्ग, 6 मिनट के सॉन्ग में दिखा नए भारत की तस्वीर

18-Feb-2024 03:17 PM

By First Bihar

DELHI : बीजेपी के दो दिवसीय अधिवेशन का आज आखिरी दिन है। इस दौरान मोदी सरकार के 10 सालों के कार्यकाल को लेकर बीजेपी ने थीम सॉन्ग रिलीज किया है।  इस गाने में नए भारत की तस्वीर के साथ-साथ मोदी सरकार के कामों को दिखाया है। गाने का टाइटल है ‘फिर एक बार मोदी सरकार’. गाने में पूरे भारत की तस्वीर दिखाई गई है। इतना ही नहीं लगभग हर राज्य की भाषा का भी इस्तेमाल भी गाने में किया गया है। 


वहीं, 6 मिनट के इस गाने की शुरुआत में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज, वृद्धावस्था पेंशन, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के बारे में जिक्र किया गया है। फिर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, पीएम किसान योजना, रोहतांग टनल के बारे में जिक्र है। इसके बाद नारी शक्ति को भी गाने के जरिए दिखाया गया है। वहीं, महिलाओं के लिए मोदी सरकार ने क्या काम किए हैं, उन्हें दिखाया है। कोरोना काल से निपटने के लिए मोदी सरकार ने क्या काम किए। सड़कों-हाईवे को किस तरह डिवलप किया, इस बारे में बताया है।  गाने के अगले पार्ट में चंद्रयान-3, राम मंदिर, जी-20 और नए भारत का जिक्र किया गया है। 


बताया जा रहा है कि, भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जनवरी में भी अपना एक थीम सॉन्ग लॉन्च किया था। 25 जनवरी 2024 को लॉन्च किए गए इस थीम सॉन्ग के बोल थे “सपने नहीं, हकीकत बुनते हैं, तभी तो सब मोदी को चुनते हैं।” पार्टी की इस थीम सॉन्ग में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का भी जिक्र किया गया था। 


आपको बताते चलें कि,आज अधिवेशन में अमित शाह ने दावा किया पीएम मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी के विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने को लेकर हम यहां से जाएंगे। 2047 में भारत कैसा होगा ये पीएम मोदी का संदेश को लेकर जाएंगे। प्रधानमंत्री ने हर क्षेत्र में विकास किया है। उन्होंने कहा कि 75 वर्ष में इस देश ने 17 लोकसभा चुनाव, 22 सरकारें और 15 प्रधानमंत्री देखें हैं।