बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल
06-Jul-2020 04:33 PM
PATNA : बीजेपी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तगड़ा हमला बोला है।पार्टी ने कहा कि तेजस्वी यादव की जितनी उम्र नहीं है उतनी उनके पास फ्लैट और जमीन है, पहले वह बताएं कि ये संपत्ति उनके पास आयी कहा से। साथ ही बीजेपी ने कहा कि महागठबंधन टूट की कगार पर है। पहले तेजस्वी यादव अपने नेता होने का स्वार्थ त्यागे तब कार्यकर्ताओं को स्वार्थ त्यागने की शिक्षा दें।
बीजपी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा कि विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव का राजनीतिक जीवन ही स्वार्थ की बुनियाद पर खड़ा है।उन्होनें कहा कि जो व्यक्ति नाबालिग अवस्था में ही बिना किसी कारोबार के करोड़पति-अरबपति हो उसके मुंह से स्वार्थ त्यागने की कार्यकर्ताओं को नसीहत बड़ा ही हास्यास्पद है। तेजस्वी जी की जितनी उम्र नहीं उससे अधिक उनके पास फ्लैट व भूखंड है। कहां से आई यह संपत्ति, पहले यह बताएं।अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि महागठबंधन टूट के कगार पर है। इसमें शामिल कोई भी घटक दल तेजस्वी जी को अपना नेता मानने को तैयार नहीं है। ऐसी स्थिति में पहले वह पद पर बने रहने का स्वार्थ त्यागें तब कुछ शिक्षा कार्यकर्ताओं को दें।
बता दें कि कल ही आरजेडी के 24वें स्थापना दिवस के मौके पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को स्वार्थ छोड़ कर थोड़ा धैर्य रखने और आपसी मतभेद मिटाने की नसीहत दी थी। उन्होनें कहा कि आज लालू यादव की पार्टी को सबसे ज्यादा जरूरत है। उन्होनें कहा कि जो बलिदान और कुर्बानी लालू यादव ने पार्टी को दी है उसका पांच फीसदी भी हम सब खुद से दे तो आरजेडी को कोई माई का लाल छू नहीं सकता ।