अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
05-Feb-2023 05:11 PM
By First Bihar
PATNA: PFI की गतिविधियों को लेकर बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने नीतीश सरकार पर गंभीर आरोप लगाया। बचौल ने कहा कि फुलवारीशरीफ में छापेमारी के एक महीने के अंदर ही सरकार बदल गयी। बिहार की महागठबंधन की सरकार पर बचौल ने आरोप लगाया कि यह सरकार पीएफआई के समर्थक हैं। कार्रवाई सिर्फ दिखावे के लिए की जा रही है। पीएफआई की गतिविधियों पर अब तक रोक नहीं लगायी जा सकी है।
गौरतलब है कि मोतिहारी के चकिया थाना क्षेत्र में एनआईए की टीम ने कार्रवाई की थी। कुअवां गांव में छापेमारी के दौरान पीएफआई के तीन संदिग्ध को गिरफ्तार किया था। जिससे पूछताछ की गयी थी। पीएफआई की गतिविधियों को लेकर बीजेपी विधायक ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाया। कहा कि नीतीश कुमार सर्कस के टाइगर है जहां तीन चार रिंग मास्टर उन्हें नचा रहा है।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बिहार के लिए बोझ बन चुके हैं। सरकार के नरम रुख के कारण पीएफआई की गतिविधियों पर रोक नहीं लगायी जा सकी है। बचौल ने कहा कि पहले से हमलोग कह रहे थे कि मस्जिद की जांच हो। सीतामढ़ी में फर्जी मदरसा पकड़ाया है। मदरसा में आतंकवादी गतिविधियां चल रही है। बाल बच्चा सब भर्ती हो गया है सब रुपया ले रहा है।
उन्होंने इसकी जांच सीबीआई से कराये जाने की मांग की। कहा कि नीतीश कुमार समाधान यात्रा नहीं व्यावधान यात्रा कर रहे हैं। पीएफआई समर्थक बिहार की सरकार है। बिहार की सरकार पीएफआई को संपोषित करती है। दिखावे की कार्रवाई बिहार सरकार कर रही है।