प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर
29-May-2021 06:28 PM
DESK : कोरोना काल में बेड से लेकर ऑक्सीजन की मांग करते आपने लोगों को जरूरत देखा होगा. लेकिन क्या आप सोच सकते हैं कि लोग आज-कल बिरयानी में एक्स्ट्रा लेग पीस नहीं मिलने पर इसकी भी शिकायत डायरेक्ट मंत्री से कर रहे हैं. हैदराबाद के एक बिरयानी प्रेमी ने जो हरकत की, उसकी काफी चर्चा हो रही है.
दरअसल हैदराबाद में रघुपति नाम के एक शख्स ने जोमैटो से बिरानी आर्डर किया था. बियानी में एक्स्ट्रा लेग पीस नहीं मिलने पर उसने सीधे मुख्यमंत्री के बेटे केटी रामा राव से इसकी शिकायत कर दी, जो मंत्री भी हैं. ट्विटर पर चिकन बिरयानी की एक तस्वीर शेयर करते हुए रघुपति ने लिखा कि उसे न तो एक्स्ट्रा मसाला मिला है और न ही लेग पीस मिला है. दरअसल रघुपति ने ऑर्डर करते समय लेग पीस के लिए अनुरोध किया था. ट्विटर पर जोमैटो और मंत्री को टैग कर रघुपति जानना चाहाता है कि क्या यह लोगों की सेवा करने का तरीका है.

रघुपति के ट्वीट पर तेलंगाना के आईटी और नगरपालिका प्रशासन और शहरी विकास मंत्री केटी रामा राव ने इस पर जवाब देते हुए रीट्वीट किया और पूछा कि "मैं इस ट्वीट में क्यों टैग हूं, इसमें आप मुझे क्या करने की उम्मीद कर रहे हैं?" आपको बता दें कि आईटी और उद्योग मंत्री केटी रामा राव मुख्यमंत्री के बेटे भी हैं.
And why am I tagged on this brother? What did you expect me to do 🤔🙄 https://t.co/i7VrlLRtpV
— KTR (@KTRTRS) May 28, 2021
ट्विटर पर चल रही बिरयानी में लेग पीस की चर्चा को लेकर हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी भी कूद पड़े. उन्होंने मजाकिया अंदाज में टिप्पणी करते हुए कहा कि "KTR के कार्यालय को तुरंत जवाब देना चाहिए, यह कहना चाहिए कि मंत्री जी और उनकी टीम इस महामारी के दौरान लोगों की चिकित्सा आवश्यकताओं का जवाब दे रही है."
@KTRoffice must immediately respond 😀,must say that @MinisterKTR & his team have been responding to the medical needs of people during this pandemic mashallah
— Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) May 28, 2021