ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़

मधेपुरा में आदित्य बायो पंप का सुपौल सांसद दिलेश्वर कामत ने किया उद्घाटन, कहा - पूर्णिया में बैठाया जाएगा 50 लाख लीटर स्टोरेज क्षमता वाला प्लांट

16-Aug-2019 06:03 PM

By 7

MADHEPURA : प्रदूषण मुक्त वातावरण बनाने को लेकर एक कदम आगे बढ़ाते हुए मधेपुरा में प्रदुषण मुक्त डीजल पंप का उद्घाटन किया गया. इस कार्यक्रम का उद्घाटन करने के बाद सुपौल सांसद दिलेश्वर कामत ने बताया कि उत्तर बिहार में यह पहला प्रदुषण मुक्त डीजल पंप होगा. अत्यधिक मात्रा में इस डीजल की मांग की जा रही है क्योंकि इस डीजल से किसी प्रकार की कोई हानि नहीं है. इंडियन बायो फ्यूल कार्पोरेशन के निदेशक संजीव को धन्यवाद देते हुए कहा कि जल्द ही सुपौल संसदीय क्षेत्र में भी प्रदुषण मुक्त डीजल पंप खोला जायेगा. जिले के कुमारखंड प्रखंड इलाके के रानीपट्टी गांव में आदित्य बायो पंप का शुभारंभ करते हुए सांसद दिलेश्वर कामत ने बताया कि 50 लाख लीटर स्टोरेज क्षमता वाला प्लांट पूर्णिया में बैठाया जा रहा है. सहरसा जिला परिषद उपाध्यक्ष छत्री यादव ने कहा की ग्रामीण इलाकों में बायो डीजल किसानों को उपलब्ध कराना बहुत बड़ी कामयाबी है. इससे किसानों को बहुत फायदा होगा. इंडियन बायो फ्यूल कार्पोरेशन के निदेशक संजीव कुमार ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोगों को बायो डीजल का प्रयोग करना चाहिए ताकि इससे प्रदुषण पर नियंत्रण रखा जा सके और साथ ही विदेशी मुद्रा का बचत भी सके. उन्होंने बताया कि डीजल से 2 रुपये सस्ता होने के साथ-साथ माइलेज में भी 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी. इंजिनियर अमित कुमार ने इस कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन किया. इस कार्यक्रम में इंडियन बायो फ्यूल कार्पोरेशन की एचआर मैनेजर प्रीति कुमारी, कंपनी ऑडिटर सीए राजेश कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक हिमांशु शेखर, सेल्स एक्सक्यूटिव मनीष कुमार और कंप्यूटर ऑपरेटर अभिमन्यु के साथ-साथ दर्जनों लोग उपस्थित थे.