मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार
26-Jul-2020 06:17 PM
PATNA: बिहार में स्वास्थ्य विभाग इतना फास्ट कोरोना जांच कर रहा है कि बिना कोरोना सैंपल दिए ही लोगों को कोरोना पॉजिटिव बता दे रहा है. अब एक आरा के बुजुर्ग को भी कोरोना पॉजिटिव बताते हुए उनके घर पर दवा भेज दिया और खाने की सलाह दे डाली.
70 साल के बुजुर्ग बोले..हमने तो सैंपल दिया ही नहीं
रिपोर्ट आने के बाद 70 साल के बुजुर्ग शिवजनम सिंह ने कहा कि 11 जुलाई को बबुरा में जांच के लिए कैंप लगा था. वह भी अपना कोरोना टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन कराए थे. लेकिन सैंपल लेने के लिए स्वास्थ्यकर्मी नहीं आए. बिना जांच के ही स्वास्थ्यकर्मियों ने कोरोना पॉजिटिव बता दिया.
शिवजनम ने कहा कि उनको कोई कोरोना नहीं है. वह फिट है लेकिन कैंप लगा तो सोचे की वह भी जांच करा ले. लेकिन यह हैरान करने वाला मामला है. बता दें कि इससे पहले पटना और अररिया में भी स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही सामने आ चुके हैं. जहां बिना जांच के ही कोरोना पॉजिटिव बता दिया गया था. इस तरह के मामले स्वास्थ्य विभाग के जांच पर सवाल उठा रहे हैं.