ब्रेकिंग न्यूज़

हत्या या आत्महत्या? बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिस Bihar news : बिहार में गर्मी का बड़ा असर! आंगनबाड़ी केंद्रों का समय बदला, अब सुबह ही होगा पूरा काम, जानें नया टाइमिंग सिस्टम! बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान Bihar News : बिहार को मिलेगा दूसरा ग्लास ब्रिज, गंगा के ऊपर चलने का रोमांच होगा शुरू! श्रद्धालु देखेंगे डॉल्फिन का नजारा कप्तान बदले, कहानी नहीं! धोनी से राहुल और अब पंत तक… हर बार क्यों गरम हो जाता है गोयनका कैंप का माहौल? जानिए... BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी

Home / news / बिना इंश्योरेंस के यदि आप चलते हैं तो हो जाएं सावधान, दुर्घटना होने...

बिना इंश्योरेंस के यदि आप चलते हैं तो हो जाएं सावधान, दुर्घटना होने पर पहले वाहन को किया जाएगा जब्त फिर होगी नीलामी की प्रक्रिया

07-Aug-2021 04:36 PM

PATNA: बिना थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के वाहनों से सड़क दुर्घटना या मौत होने पर उक्त वाहन को पुलिस जब्त करेगी एवं नीलामी की प्रक्रिया की जाएगी। वाहन को तब तक नहीं छोड़ा जा सकेगा जब तक न्यायाधिकरण के निर्णय के अनुरुप मुआवजा नहीं मिल जाता। 


इस संबंध में बिहार मोटरगाड़ी नियमावली, 1992 एवं बिहार मोटर वाहन दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण नियमावली,1961 में वांछित संशोधन किया गया है। परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा वाहन से दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को मुआवजा भुगतान हेतु नियम बनाये जाने के आदेश के आलोक में राज्य सरकार द्वारा इस दिशा में कार्रवाई की गई है। यह व्यवस्था 15 सितंबर से पूरी तरह लागू हो रही है। 


अब बिना इंश्योरेंस के वाहन से दुर्घटना होने पर वाहन की जब्ती एवं नीलामी की प्रक्रिया की जाएगी। नीलामी से प्राप्त राशि को मुआवजे के तौर मृतक के आश्रित/दुर्घटना पीड़ितों को दिया जाएगा। वाहन दुर्घटना के फलस्वरुप पीड़ित या मृतक के आश्रित को त्वरित मुआवजा भुगतान के लिए बिहार वाहन दुर्घटना सहायता निधि के रुप में रिवॉल्विंग फंड का सृजन किया गया है। 


परिवहन विभाग मंत्री शीला कुमारी के अनुसार मंत्रिपरिषद की स्वीकृति के बाद इस कानून के बन जाने से दुर्घटना पीड़ितों को न्याय मिल पाएगा तथा लोग वाहन को ठीक ढंग से चलाएंगे। वही परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि 15 सितंबर से यह व्यवस्था पूरी तरह से लागू होगी। 


बिना थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के चलने वाले वाहनों पर कार्रवाई के लिए 1 सितंबर से विशेष जांच अभियान चलाया जाएगा और बिना इश्योरेंस के चलने वाले वाहन से दो हजार रुपये जुर्माना का प्रावधान रखा गया है और दूसरी बार पकड़े जाने पर चार हजार रुपये जुर्माना देना होगा। सभी वाहन मालिकों को अपने वाहन का थर्ड पार्टी इंश्योरेंस कराना अनिवार्य हो गया है।


परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि दावा न्यायाधिकरण के निर्णय के बाद 30 दिनों के अंदर वाहन मालिक द्वारा मुआवजा राशि जमा नहीं करने पर जिला पदाधिकारी को उक्त वाहन का अधिग्रहण करने एवं नीलामी के लिए प्राधिकृत किया जाएगा। वाहन की नीलामी से प्राप्त राशि कम होने की स्थिति में अंतर राशि बिहार वाहन दुर्घटना सहायता निधि से दी जाएगी। सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर आश्रित को 5 लाख रुपए मुआवजे की राशि मिलेगी वहीं घायल होने की स्थिति में 50 हजार रुपए दिये जाने का प्रावधान किया गया है। 


बिना थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के चलने वाले वाहनों पर कार्रवाई के लिए 1 सितंबर से विशेष जांच अभियान चलाया जाएगा। परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने सभी वाहन मालिकों से अपील की है कि अनिवार्य रुप से अपने वाहनों का थर्ड पार्टी इंश्योरेंस करा लें। सभी वाहनों का थर्ड पार्टी इंश्योरेंस कराया जाना अनिवार्य है। जांच अभियान के दौरान बिना थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के पकड़े जाने पर संबंधित वाहन मालिक पर कार्रवाई की जाएगी। 


बिना इश्योरेंस के चलने वाले वाहन से दो हजार रुपये जुर्माना का प्रावधान रखा गया है और दूसरी बार पकड़े जाने पर चार हजार रुपये जुर्माना देना होगा। इसलिए सभी वाहन मालिकों को अपने वाहन का थर्ड पार्टी इंश्योरेंस कराना अनिवार्य है।