ब्रेकिंग न्यूज़

खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....

Home / news / बीमार बेटे के इलाज के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा पिता, प्रशासन...

बीमार बेटे के इलाज के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा पिता, प्रशासन बना अंजान

23-Jan-2021 02:16 PM

By Ranjan Kumar

KAIMUR : कैमूर जिले के नुआंव प्रखंड के रामपुर में एक मजदूर पिता अपने बेटे के इलाज कराने के लिए दर-दर की ठोकर खा रहा है. अधिकारी से लेकर मंत्रियों तक रो-रोकर बेटे का इलाज कराने की गुहार लगा रहा है लेकिन उसका कोई आज मदद करने को तैयार नहीं है. अंत में थक हारकर गांव वाले चंदा इकट्ठा कर बेटे के इलाज कराने में मदद कर रहे हैं लेकिन उनकी मदद नाकाफी साबित हो रही है. 


मजदूर पिता बताते हैं कि वो मेहनत मजदूरी करते हैं. किसी तरह दो वक्त के भोजन का जुगाड़ कर पाते हैं. उन्होंने बताया कि उनकी तीन लड़की और एक लड़का है. लड़के के हड्डी में घाव हो गया है जिसके इलाज के लिए उसे पीएचसी, सदर अस्पताल तक गए लेकिन यहां इलाज संभव नहीं होने के कारण उसको पटना रेफर कर दिया गया. उन्होंने बताया कि पटना उनके घर से बहुत दूर है और दवाइयां महंगी होने के कारण वह वापस घर आना पड़ा. फिर उन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर भेज दिया गया. लेकिन वहां की भी दावा का कुछ खास असर नहीं हुआ.


उन्होंने डीएम से लेकर स्वास्थ्य कर्मी तक से मदद की गुहार लगाई है लेकिन अबतक कोई पहल नहीं की गई है. वहीं गांव वाले बताते हैं कि यह बहुत गरीब परिवार है मजदूरी करते हैं तो घर का खर्च चलता है. जिस दिन मजदूरी नहीं करते उस दिन घर में खाना तक नहीं बनता. उनके बेटे का इलाज महंगा होने के कारण यह सक्षम नहीं हो पाते हैं. गांव वाले चंदा करके इलाज करा रहे हैं लेकिन कितने दिनों तक गांव वाले सहयोग करेंगे. सभी ने मिलकर सरकार से मदद की गुहार लगाई है.