मोदी सरकार "चींटी पर तोप चला रही हैं, आरजेडी सांसद का बड़ा बयान, कहा..बीमारी कैंसर की है और इलाज सिरदर्द का कर रहे है रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा: मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी के बच्चों ने इंटर एग्जाम में लहराया परचम, लगातार दूसरी बार बने बिहार टॉपर अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट
05-Mar-2022 07:22 PM
DESK: जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव की सुरक्षा में लगी गाड़ी अचानक पलट गयी। बाइक सवार को बचाने के दौरान यह हादसा है। इस घटना में जीप पर सवार 3 पुलिसकर्मी घायल हो गये हैं। सहरसा से दरभंगा जाने के दौरान यह हादसा हुआ है।
बताया जाता है कि सहरसा में कार्यक्रम समाप्त कर जाप सुप्रीमो पप्पू यादव दरभंगा की ओर जा रहे थे। इस दौरान उनकी सुरक्षा में सहरसा की स्कॉर्ट टीम भी साथ थी। जैसे ही बलुआ पुल के पास पहुंचे वहां एक बाइक सवार अचानक सामने आ गया जिसे बचाने के दौरान स्कॉर्ट गाड़ी पलट गयी। जिसमें 3 पुलिसकर्मी घायल हो गये।
घायलों में सहरसा थानाध्यक्ष रंजन, समीर पाठक और नंदन शामिल हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पप्पू यादव ने बताया कि बाइक सवार की गलती के कारण यह घटना हुई है। यदि ड्राइवर सुधबुध से काम नहीं लेते तो बड़ी घटना हो सकती थी। लाखों लोगों की दुआओं का कर्म है कि हम और हमारे साथी बाल-बाल बचे हैं।
पप्पू यादव ने कहा कि इस घटना से मन व्यथित है. ईश्वर की कृपा से और लाखों लोगों की दुआ से आज एक अनहोनी मेरे आँखों के सामने टली। जिस तरह से मेरी सुरक्षा में लगी गाड़ी पलटी, उसमें मौत तय थी। लेकिन हमारे सुरक्षा कर्मी और मैं बाल-बाल बचा हूँ. फिर मैंने फ़ौरन अपनी दूसरी गाड़ी से घायल जवानों को अस्पताल भेजा। मैं लगातार उनसे सम्पर्क में हूँ और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।
बता दें कि सहरसा के बरियाही बाजार निवासी प्रह्लाद गुप्ता और बबलू साह की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पीड़ित परिवार से मिलने पप्पू यादव सहरसा गये थे जहां शोकाकुल परिवार वालों से मिलकर दुख व्यक्त किया और पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा दिलाया।
पीड़ित परिवार से मिलने के बाद पप्पू यादव ने कहा कि अपराधियों की गोली और बिहार की निर्दोष जनता की जान बेहत सस्ती है और यही वजह है कि बिहार में हत्या की घटना आम हो गयी है। सहरसा में पीड़ित परिवार से मिलने के बाद पप्पू यादव दरभंगा की ओर जा रहे थे तभी उनकी सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों की गाड़ी बाइक सवार को बचाने के क्रम में पलट गयी।

