दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
12-Oct-2024 08:25 AM
By First Bihar
BANKA : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन कहीं न कहीं से सड़क दुर्घटना से जुड़ी खबरें निकल कर सामने आ रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बांका से सामने आया है। जहां सड़क दुर्घटना में सात लोगों घायल हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार बांका के अमरपुर शाहकुण्ड मुख्य पथ पर शुक्रवार की रात्रि किरणपुर मोड़ के समीप ऑटो व बाइक की जबरदस्त टक्कर में 7 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी ऑटो सवार लक्ष्मीपुर गांव निवासी गुलशन सागर, सुदर्शन कुमार, श्वेता कुमारी, लता कुमारी, प्रीति कुमारी व रोहित यादव तथा बाइक सवार लौगाय गांव निवासी शिव कुमार को अमरपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि गुलशन सागर अपने भाई बहन एवं बहनोई के साथ ऑटो पर सवार होकर कुशमाहा से दशहरा का मेला देख कर वापस घर लौट रहे थे। वही शिव कुमार बाइक से शाहकुण्ड की तरफ जा रहे था । उसी वक्त किरणपुर मोड़ के समीप बाइक अनियंत्रित होकर ऑटो में टक्कर मार दिया।
इधर, ग्रामीणों कि मदद से एंबुलेंस के द्वारा सभी ज़ख्मियों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सक ने सभी ज़ख्मियों का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया।