राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई
07-Nov-2021 06:48 PM
By AKASH KUMAR
AURANGABAD: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें स्थान पर है। यही कारण है कि आए दिन बदमाश अपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। बात औरंगाबाद की यदि करे तो जिले में हर दिन अपराधी अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। अभी कल ही शनिवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े एक शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना के अगले दिन यानी आज रविवार को अपराधियों ने फिर एक युवक को गोलियों से भून डाला। अपराधियों द्वारा लगातार पुलिस को चुनौती दी जा रही है।
अपराधियों ने 24 घंटे के अंदर दो लोगों को सरेआम गोली मारकर पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। अपराधियों ने पहले शनिवार को गोह में दिनदहाड़े एक शिक्षक को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। वही अगले ही दिन रविवार को औरंगाबाद मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सनथुआं में तीन अपराधियों ने एक युवक को गोलियों से भून डाला। घायल युवक को औरंगाबाद सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दूसरे अस्पताल में रेफर किया गया है।
युवक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। बताया जाता है कि अपराधी युवक से उसकी बाइक छीन रहे थे जिसका युवक ने विरोध किया था। जो अपराधियों को नागबार गुजरा और तीनों अपराधियों ने युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां दाग दी। करीब पांच गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में युवक को पास के अस्पताल में ले जाया गया लेकिन युवक की नाजुक स्थिति को देखते हुए दूसरे हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने रेफर कर दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
बता दें कि शनिवार को अपराधियों ने एक सरकारी शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना गोह थाना क्षेत्र के चौठी विगहा गांव के मोड़ के पास की है। मृतक की पहचान चौठीबिगहा गांव निवासी रफीक आलम के 34 वर्षीय पुत्र जुबैर खान के रूप में हुई थी। जो एक सरकारी शिक्षक थे। मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की शाम वे रफीगंज स्थित अपने पिता की टेलर की दुकान से वापस अपने गांव जा रहा थे।
रफीगंज पुल से अपने गांव जाने के क्रम में जैसे ही वे गांव की तरफ बढ़े पहले से घात लगाए अज्ञात अपराधियों ने पीछे से सिर में गोली मार दी। जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा उन्हे पीएचसी में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजन अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वही घटना के चौबीस घंटे भी नहीं हुए थे कि अपराधियों ने फिर आज एक युवक को दिनदहाड़े गोली मार दी। एक के बाद एक आपराधिक वारदातों से इलाके के लोगों में भी दहशत व्याप्त है।