ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / news / बिजली उपभोक्ताओं को मिली राहत, इलेक्ट्रिसिटी बिल में इतने रुपए प्रति यूनिट की...

बिजली उपभोक्ताओं को मिली राहत, इलेक्ट्रिसिटी बिल में इतने रुपए प्रति यूनिट की बचत, जानें कैसे

27-May-2023 09:15 AM

By First Bihar

PATNA : बिजली के बिल को लेकर लगातार परेशान रहने वाले बिहार के लोगों को बड़ी खुशखबरी मिली है। बिजली बोर्ड के तरफ से इलेक्ट्रिसिटी बिल में बचत का निर्णय लिया गया है। यह निर्णय बिजली खपत के स्लैब में हुए बदलाव के कारण लिया गया है।


दरअसल,  वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए घोषित बिजली दरों के बाद 200 यूनिट से अधिक खपत करने वाले उपभोक्ताओं को अप्रैल से फायदा पहुंचा है। ऐसे उपभोक्ताओं को पिछले साल की तुलना में इस साल बिजली दर में 55 पैसे प्रति यूनिट की बचत हुई है। पिछले साल उपभोक्ताओं को 200 यूनिट से अधिक बिजली खपत करने पर प्रति यूनिट 6.22 रुपये लग रहे थे। लेकिन, अब प्रति यूनिट 5.67 रुपये ही लग रहे हैं। जिसके कारण लोगों को  55 पैसे प्रति यूनिट बचत हुई है। 


वहीं, साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के राजस्व अधिकारी ने बताया कि,राज्यभर के शहरी घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को गर्मी में बिजली दर की राशि में अच्छी बचत हुई है। यह फायदा एक स्लैब के हटने से हुआ है। 200 यूनिट से अधिक बिजली खपत करने वाले 70 फीसदी उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिला है। पटना समेत राज्यभर में एक करोड़ 80 लाख उपभोक्ता हैं। इनमें 70 फीसदी से अधिक शहरी घरेलू उपभोक्ता हैं जो 200 यूनिट से अधिक बिजली का उपभोग करते हैं। इनको बड़ी राहत पहुंची है।


आपको बताते चलें कि, बिजली बोर्ड के तरफ से इस बार घरेलू उपयोग के लिए दो स्लैब तेयार किए गए थे। जिसमें एक से 100 यूनिट और दूसरा 100 यूनिट से ऊपर रखे गए हैं। इसमें 100 यूनिट तक अनुदान रहित 4.27 रुपये और 100 यूनिट से ऊपर 5.67 रुपये है। इससे पिछले साल तीन स्लैब थे। इनमें 1 से 100 यूनिट, 101 से 200 यूनिट और 200 से अधिक था। इन तीनों स्लैब की बिजली दर अलग-अलग थी। एक से 100 यूनिट तक अनुदान रहित 4.27 रुपये, 101 से 200 यूनिट तक 5.12 रुपये और 200 से ऊपर 6.22 रुपये प्रति यूनिट लग रहे थे।