मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड
27-Jul-2022 12:26 PM
NAWADA : नवादा जिले से बड़ी खबर आ रही है, जहां करंट लगने से एक लड़के की मौत हो गई. घटना उस वक्त हुई जब किशोर स्कूल से पढ़कर घर लौट रहा था. मौत के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है. स्थानीय लोगों ने घटना सूचना पुलिस को दी. जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
जानकारी के मुताबिक, घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गौरी घाट गांव की है. किशोर स्कूल से पढ़कर वापस लौट रहा था. इसी दौरान वो सड़क पर गिरे तार के संपर्क में आ गया. करंट लगने की वजह से घटनास्थल पर ही किशोर की मौत हो गई. मौत की खबर मिलने के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर आरोप लगाए हैं. लोगों का कहना है कि सड़क पर खुले तार गिरने की वजह से किशोर की मौत हुई है.
मृतक किशोर की पहचान 10 वर्षीय शिव कुमार के रूप में हुई है. किशोर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोरी घाट गांव निवासी संजीत यादव का पुत्र था. घटन के बाद पिता ने भी कहा कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण ही मेरा बेटा की मौत हुई है. वहीं, घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सुचना दी. जानकारी मिलते ही मुफस्सिल थाने के पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिये हैं.