मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड
02-Sep-2022 06:29 PM
PATNA : बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। केंद्रीय चयन पर्षद ने बिहार कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। सिपाही के 8415 खाली पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा में 8246 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से 817 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए हैं, जबकि अनुसूचित जाति 1307, अनुसूचित जनजाति 82, अत्यंत पिछड़ा वर्ग 1470, पिछड़ा वर्ग से 980 और पिछड़ा वर्ग की 245 महिलाओं को परीक्षा में सफलता मिली है।
बिहार पुलिस, बिहार सैन्य पुलिस, विशेषीकृत इंडिया रिजर्व वाहिनी, बिहार राज्य औद्योगिक सुरक्षा वाहिनी में सिपाही के 8415 रिक्त पदों पर सामान्य संवर्ग से 3072 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। लिखित परीक्षा के बाद कुल 41,237 अभ्यर्थियों का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए हुआ था। जिसमें से 34090 अभ्यर्थी ही शारीरिक दक्षता परीक्षा में उपस्थित हुए थे। जिसमें 8246 अभ्यर्थी सफल हुए हैं।