ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़

बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, लूट के दौरान L&T फाइनेंस कर्मी को मारी गोली

04-Sep-2024 04:19 PM

By SANT SAROJ

SUPAUL: बिहार में अपराधी अभी भी बेलगाम है। अपराधियों में पुलिस का डर खत्म हो गया है। इस बार सुपौल जिले में अपराधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है जहां L & T फाइनेंस कर्मी को अपराधियों ने जांघ में गोली मार दी और बैग में रखे 80 हजार रूपये भी लूट लिये। 


त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट और गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। लूट के दौरान अपराधियों ने एक फाइनेंस कर्मी को गोली मार दी। जिससे वो घायल हो गया है जिसे स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. संजीव कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी कर्मी को बेहतर ईलाज के लिए सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया। 


घटना के संबंध में पीड़ित एल एंड टी फाइनेंस कर्मी आदर्श सागर ने बताया कि करमनिया से कलेक्शन कर त्रिवेणीगंज लौट रहे थे। इसी दरम्यान रास्ते में देखें कि दो लोग अपनी बाइक लगाकर खड़े थे। मुझे शक नहीं हुआ मैं सीधे आ रहा था। खड़े दो व्यक्तियों में से एक ने अपनी बाइक मेरी मोटरसाइकिल में सटा दिया जिससे अनियंत्रित होकर गिर गये। जिसके बाद उन लोगों ने गिरते ही मुझ पर गोली चला दी जो मिस कर गया। गोली मुझे नहीं लगी। इसके बाद उन लोगों ने मुझसे पैसे मांगने लगे और मेरी गाड़ी की चाबी और मोबाइल भी मांगने लगा। 


जब पास रखे 80 हजार कैश नहीं दिया तो जांघ में गोली मार दी और पैसे लूट लिया। गोली मारने के बाद सभी लाल रंग की अपाची बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। दो की संख्या में आए अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। भागने के क्रम में अपराधियों ने अपनी लाल रंग की अपाचे बाइक के नंबर प्लेट को काले कपड़े से ढक दिया था। घटना की जानकारी मिलने पर त्रिवेणीगंज एसडीपीओ विपिन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम अस्पताल पहुंचीं और मामले की छानबीन शुरू की।