अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
10-Feb-2023 02:23 PM
By First Bihar
PURNIA: बिहार के सबसे चर्चित आईपीएस अधिकारियों में से विकास वैभव के एक ट्वीट से सूबे के सियासी और प्रशासनिक गलियारे में हंगामा मचा हुआ है. विकास वैभव ने कहा था कि डीजी शोभा अहोतकर ने उनकी मां और पत्नी के साथ साथ बिहारियों को गाली दी, जिसकी रिकार्डिंग भी उनके पास है. लेकिन बिहारियों को गाली देने वाली डीजी को सूबे के मुख्यमंत्री का अप्रत्यक्ष समर्थन मिल गया है. नीतीश कुमार ने आज मीडिया से बात करते हुए विकास वैभव को ही गलत करार दिया. वैसे नीतीश कुमार ने कहा कि विकास वैभव ने गलत किया है लेकिन फिर भी हम मामले को दिखवा रहे हैं.
नीतीश बोले-ई कोई मामला है
प्रशासनिक स्तर पर उठे ऐसे संगीन मामले को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहले तो नोटिस लेने से इंकार कर दिया. पूर्णिया में समाधान यात्रा पर निकले नीतीश कुमार से मीडिया ने विकास वैभव के आरोपों को लेकर सवाल पूछा. नीतीश कुमार ने कहा-अरे इ सब फालतू बात है. उ सब कोई चीज जो बोलता है, ये लोग (अधिकारियों की ओर इशारा करते हुए) करेगा. अभी हमारे लिए नहीं कुछ बोलना उचित है. हम सब को कह देते हैं कि कोई कुछ बोलता है तो पूरी जांच करा लीजिये. देख लीजिये क्या मामला है.
सीएम बोले-विकास वैभव गलत
नीतीश कुमार ने पहले तो मामले को फालतू बताया. फिर विकास वैभव को गलत बताने पर उतरे. नीतीश ने मीडिया से कहा-एक बात अच्छी तरह आप जान लीजिये. कोई भी नौकरी करता है, ऑफिसर है. ये उसका काम ट्वीट करना नहीं है. ये सबसे गंदी चीज है. उसको अगर कोई समस्या है तो अपने डिपार्टमेंट को या सीनियर जगह पर आकर बतानी चाहिये. यही न है. निजी तौर पर बतानी चाहिये. उसको कोई भी चीज को सार्वजनिक रूप से नहीं घोषित करना चाहिये. ये है कानून. आप जरा अच्छी तरह जान लीजिये. आपके उपर कोई समस्या है तो सही जगह पर जाकर अपना प्रॉब्लेम बता दीजिये. तुरंत उस पर देखा जाता है.
नीतीश बोले- लेकिन ये तो विचित्र बात है. कोई ट्वीट कर देगा. कोई कुछ लिख देगा. कुछ कर देगा. तो यही सब न ज्यादे चर्चा होता है. इ कोई मतलब है. खैर उसके बावजूद हमने कहा है कि कोई भी बात है तो हमने कह दिया है अधिकारियों को कि सब कुछ देख लीजिये. देखने के बाद क्या है तब हमको बताइयेगा.