ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : जेल से बाहर आते ही ताकत का शो! अनंत सिंह का मेगा स्वागत की तैयारी, मंदिरों में पूजा -रास्ते में समर्थकों का काफिला; पूरा शेड्यूल तैयार BIHAR NEWS : जमीन का विवाद बना जंग का मैदान ! फर्नीचर दुकान में तोड़फोड़ और 1 लाख नकद लूटे; सैकड़ों की संख्या में पहुंचे हमलावर Bihar News : बच्चों का हक खा गए गुरुजी! मिड-डे मील में गड़बड़ी, एक्शन मोड में शिक्षा विभाग; 200 हेडमास्टरों को देना होगा जवाब Bihar police news : महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत: बंद बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, नोट्स से खुल सकते हैं राज Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम

Home / news / बिहारी प्रवासियों को होम क्वारंटीन कबूल नहीं, घर जाने की इजाजत मिली तो...

बिहारी प्रवासियों को होम क्वारंटीन कबूल नहीं, घर जाने की इजाजत मिली तो किया हंगामा

24-May-2020 07:51 AM

MADHUBANI : लगता है क्वारेंटाइन सेंटरों में रह रहे लोगों को बिहार सरकार की सेवा भा गयी है  तभी तो वे घर नहीं जाना चाहते  तभी तो वे घर नहीं जाने के लिए तरह-तरह के पैंतरे अपना रहे हैं। मधुबनी में कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है।


मधुबनी प्रखंड के धनहा मध्य विद्यालय स्थित क्वारेंटाइन सेंटर से सातवें दिन ही प्रवासियों को प्रशासन उनके घर जाने से मुक्त करने लगा तो प्रवासी आक्रोशित हो गये। उनका कहना था कि उन्हें 21 दिन के लिए क्वारेंटाइन किया गया है अभी सात दिन ही बीते हैं। उन्हें डिग्निटी किट का सामान भी नहीं दिया गया है। लोगों ने आरोप लगाया कि डिग्निटी किट के रुपये हड़पने के लिए ही प्रशासन उन्हें घर भेज रहा है। हांलांकि प्रवासियों को घर भेजने की यह प्रक्रिया सरकार के नये दिशा-निर्देश के मुताबिक शुरु की गयी है। जिसमें रेड जोन को चिन्हित इलाकों को छोड़कर अन्य जगहों से लौटे प्रवासियों को स्क्रीनिंग कर होम क्वारेंटाइन में भेजने का आदेश दिया गया है।


शनिवार को मधुबनी सीओ रंजीत कुमार सेंटर पर पहुंचे और सेंटर के प्रवासी मजदूरों के हाथ पर मुहर लगाने की प्रक्रिया शुरू करायी। उन्होनें प्रवासियों को जानकारी देते हुए कहा कि जो लोग ग्रीन जोन से आए हैं उन्हें होम क्वारेंटाइन के लिए भेजा जाएगा। प्रवासियों ने अब तक डिग्निटी किट नहीं देने का मामला उठाया तो सीओ ने बताया कि किट के रुपये उनके खाते में भेजे जाएंगे। इसके बावजूद प्रवासी उग्र हो गये और हंगामा करने लगे।


बता दें कि पिछले कुछ दिनों से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद वीडियो कॉफ्रेंसिग के जरिए बिहार के तमाम क्वारेंटाइन सेंटरों का जायजा ले रहे हैं। वे वहां बनने वाले खाने की क्वावालिटी और सुविधाओं को देख रहे हैं और वहां रह रहे मजदूरों से बातचीत कर रहे हैं। वहीं सीएम लगातार अधिकारियों को क्वारेंटाइन सेंटर की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दे रहे हैं।