ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / बिहार: ज़मीनी विवाद में डीलर की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

बिहार: ज़मीनी विवाद में डीलर की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

19-Aug-2022 09:05 AM

BANKA : बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। ताज़ा मामला बांका जिले का है, जहां हथियारबंद बदमाशों ने डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना थाना क्षेत्र में परनाथपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास की है। मृतक डीलर की पहचान मैनमा गांव के रहने वाले रंजीत कुमार रंजन उर्फ गगन दास के रूप में की जा रही है। डीलर को बैक टू बैक चार गोलियां मारी गई है। 




घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। ठाकुरबाड़ी के जमीन को कब्जा कर लेने को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है। वहीं, घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रंजीत कुमार रंजन बाइक से परनाथपुर गांव में बिषहरी पूजा देखने आया था। थोड़ी देर बाद बाइक से वह घर मैनमा की ओर जा रहा था। इसी दौरान परनाथपुर स्कूल के पास पहले से घात लगाए चार हथियारबंद बदमाशों ने बाइक रोककर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। घटना के बाद सभी अपराधी शंभूगंज थाना क्षेत्र के मझगांय गांव की ओर भाग गए। 




घटना से जुड़ी जो जानकारी फर्स्ट बिहार को मिली है, उसके मुताबिक़ मैनमा ठाकुरबाड़ी में लगभग 40 एकड़ से ज्यादा जमीन है। ठाकुरबाड़ी के जमीन पर अवैध कब्जा लेकर पिछले तीन दशक से खुनी खेल चल रहा है, जिसमें अबतक 6 से ज्यादा लोगों की हत्या कर दी गई है। ठाकुरबाड़ी के जमीन पिछले दो दशक से मझगांय गांव के पूर्व मुखिया रविन्द्र यादव कब्जा किये हुए था, जिसमें पूर्व मुखिया का शागिर्द इसी गांव के शंकर यादव ने ठाकुरबाड़ी के जमीन पर कब्जा कर लिया। शागिर्द द्वारा कब्जा कर लेने पर पूर्व मुखिया को नागावार गुजरा और लगभग पांच साल पहले वर्चस्व की लड़ाई में मझगांय गांव में हुए गोलीबारी में पूर्व मुखिया के बेटे समेत चार लोगों की हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद पूर्व मुखिया अबतक फरार है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अब भी जारी है।