ब्रेकिंग न्यूज़

होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान

बिहार : वर्ल्ड के सबसे बड़े एथलेटिक्स खोज प्रतियोगिता का आयोजन, CM नीतीश करेंगे शुभारंभ

06-Feb-2023 12:59 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार की राजधानी पटना में विश्व का सबसे  बड़ी एथलेटिक्स खोज प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। इस प्रतियोगिता का आयोजन 9 फरवरी से पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में किया जाएगा। 9 फरवरी को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा राष्ट्रीय एंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स का उद्धाटन किया जाएगा।  इस आयोजन में कई राज्यों के खिलाड़ियों को अपनी खेल का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। 


बता दें कि, बिहार को पहली बार विश्व की सबसे बड़ी एथलेटिक्स खोज प्रतियोगिता की मेजबानी करने का मौका मिला है। इस प्रतियोगिता का आयोजन 9 से 12 फरवरी तक होगा। इस प्रतियोगिता का आयोजन कंकड़बाग में स्थित पाटलिपुत्र खेल परिसर में किया जाएगा। साथ ही इस आयोजन के तहत बिहार में राष्ट्रीय स्तर के अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स मीट का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में पूरे देश से लगभग 600 जिलों से 8 हजार बच्चे आ रहे हैं। कुल 38 जिलों के अलावे दो पुलिस जिसे की टीम भी हिस्सा लेगी। इस आयोजन में कई एथलेटिक्स खिलाड़ी भी मौजुद होंगे।


दरअसल, इस प्रतियोगिता के माध्यम से 8 हजार खिलाड़ियों में से 250 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। जिसके बाद चयनित खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर ट्रेनिंग दिलाई जाएगी। इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का चयन 14 राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कोचों की निगरानी में की जाएगी। चयनित खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देकर ओलंपिक के लिए तैयार किया जाएगा। लड़का और लड़की वर्ग में अंदर 14 और अंडर 16 के खिलाड़ी अपनी दावेदारी पेश करेंगे। बिहार के ओर से इस प्रतियोगिता में 312 लड़के और 201 लड़कियां शामिल होंगी। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष और एथलीट पीटी ऊषा, अंजू बॉबी जॉर्ज और हिमा दास शामिल होंगी। 


आपको बता दें कि, बिहार में पहली बार इस खेल का आयोजन किया जा रहा है, जिसको लेकर पूरी सरकार के सभी  विभाग तैयारी में जुट गए है। साथ ही खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था भी की जा रही है। पुरुष खिलाड़ियों को मालसलामी में तो वहीं बच्चियों को पाटलिपुत्र खेल परिसर में ठहरने की व्यवस्था की जाएगी। इस प्रतियोगिता में सभी राज्यों के जिले से खिलाड़ी ट्रायल के बाद आते हैं। जिसके बाद चुनें गए खिलाड़ियों को ओलंपिक के लिए तैयार किया जाएगा।