ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर

Home / news / बिहार: VTR से रिहायशी इलाके में पहुंचा मगरमच्छ, ग्रामीणों ने पकड़कर वन विभाग...

बिहार: VTR से रिहायशी इलाके में पहुंचा मगरमच्छ, ग्रामीणों ने पकड़कर वन विभाग को सौंपा

14-Aug-2023 06:49 PM

By DEEPAK RAJ

BAGAHA: खबर पश्चिमी चंपारण के बगहा से आ रही है, जहां वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से निकलकर एक बड़ा मगरमच्छ गांव में पहुंच गया, जिसके बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को खबर दी गई लेकिन वन विभाग ने मगरमच्छ को पकड़ने से अपने हाथ खड़े कर दिए। बाद में ग्रामीणों ने स्थानीय मछुआरों की मदद से मगरमच्छ को पकड़ा।


दरअसल, वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से निकलकर रिहायशी क्षेत्र में इन दिनों जंगली जानवरों का आना लगातार जारी है। इसी दौरान बगहा दो के जीमरी नौतनवा पंचायत के टिकुलिया गांव में एक किसान के पोखरे में घुसे मगरमच्छ हजारों रुपए के मछलियों को चट कर गया। पोखरा का मालिक राजकुमार गुप्ता के द्वारा इसकी शिकायत वन विभाग से की गई लेकिन वन विभाग ने अपने हाथ खड़े कर दिए। बाद में करीब आधा दर्जन मछुआरों को बुलाया गया और जाल के सहारे मगरमच्छ को पोखर से निकला गया। 


पोखरा के मालिक राजकुमार गुप्ता ने बताया कि बीते 17 जुलाई को भी मगरमच्छ इसी पोखरे में घुसकर मछलियों को खा गया था। दो बार मगरमच्छ के पोखरे में घुसने से करीब एक लाख रुपए के नुकसान हुआ है। किसान के द्वारा आवेदन पत्र वन विभाग के डीएफओ बेतिया के कार्यालय में मुआवजे की मांग के लिए आवेदन दिया जा रहा है। बगहा रेंज के रेंजर सुनील कुमार ने बताया कि मगरमच्छ का रेस्क्यू कर स्वास्थ्य जांच के बाद गंडक नदी में छोड़ दिया गया है।