ब्रेकिंग न्यूज़

बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन

Home / news / बिहार विधानसभा मानसून सत्र : शुरू होते स्थगित हुई सदन की कार्यवाही, विपक्ष...

बिहार विधानसभा मानसून सत्र : शुरू होते स्थगित हुई सदन की कार्यवाही, विपक्ष ने झुनझुना दिखा कहा- विशेष राज्य के बदले PM मोदी ने नीतीश कुमार को यही दिया

23-Jul-2024 11:17 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार विधानसभा का मॉनसून सत्र की शुरुआत सोमवार (22 जुलाई) से हो गई। 5 दिनों तक चलने वाले मानसून सत्र में मंगलवार का दूसरे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष के विधायक सदन के अंदर और बाहर दोनों जगह जमकर हंगामा शुरू कर दिया। यह लोग बिहार को विशेष राज्य के दर्जें की मांग को लेकर सदन में हंगामा कर रहे हैं और केंद्र सरकार के खिलाफ नारा लगा रहे हैं। इसके बाद विधानसभा के स्पीकर ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।  


दरअसल, आज बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन की  कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया है। विशेष राज्य को लेकर नारेबाजी किया । रिपोर्टिंग टेबल को घेर कर विधायक हंगामा करना शुरू कर दिया। ऐसे में कुछ देर के लिए शोर के बीच सदन चलता रहा और संसदीय मंत्री ने भी हंगामा कर रहे विपक्ष के विधायक को समझाने को कोशिश किया। लेकिन विपक्ष के विधायक मानने को तैयार नहीं हुए उसके बाद विपक्ष के भारी हंगामे को देखते हुए स्पीकर ने सदन 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया है।


इससे पहले विधानसभा परिसर में विपक्ष के विधायकों ने विशेष राज्य के दर्जे को लेकर प्रदर्शन किया। वहीं कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद अलग ही ढंग से विरोध जताते नजर आए। वो हाथों में झुनझुना लेकर विधानसभा पहुंचे।वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार विधान परिषद पहुंचे तो मीडिया ने केंद्र सरकार द्वारा बिहार को विशेष राज्य के दर्जे की मांग खारिज किए जाने पर सवाल उठाए। दूर से उन्होंने कहा कि सब कुछ धीरे-धीरे जान जाइएगा।