ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Police : बिहार एसटीएफ ने किया एनकाउंटर, कुख्यात अपराधी धीरज सिंह को लगी गोली; कई मामलों में था आरोपी अमित शाह के सीमांचल दौरे का असर: नो मेंस लैंड से हटाया गया अतिक्रमण, घुसपैठियों के खिलाफ एक्शन का प्लान तैयार अमित शाह के सीमांचल दौरे का असर: नो मेंस लैंड से हटाया गया अतिक्रमण, घुसपैठियों के खिलाफ एक्शन का प्लान तैयार Rajya Sabha Election 2026 : तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, बोले- ‘6 वोट कम थे, नतीजे आने दीजिए सब साफ हो जाएगा’ NITISH KUMAR : CM नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का शेड्यूल जारी, 17 से 20 मार्च तक इन 8 जिलों में करेंगे बड़ा दौरा Bihar Crime News: नाबालिग लड़की की बेरहमी से हत्या, गेंहू के खेत में शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग लड़की की बेरहमी से हत्या, गेंहू के खेत में शव मिलने से सनसनी Bihar Road News : बिहार में बनेंगे 7 नए हाईवे, इन जिलों के लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा; जमीन ने लिए तैयार होगा 'काला' विधानसभा चुनाव से पहले बंगाल में EC का बड़ा एक्शन, मुख्य सचिव से लेकर DGP तक को हटाया; ममता बनर्जी को बड़ा झटका विधानसभा चुनाव से पहले बंगाल में EC का बड़ा एक्शन, मुख्य सचिव से लेकर DGP तक को हटाया; ममता बनर्जी को बड़ा झटका

बिहार उपचुनाव: कांग्रेस पार्टी ने उम्मीदवारों का किया एलान, इन दो चेहरों को मिला टिकट

05-Oct-2021 05:48 PM

PATNA : बिहार विधानसभा की दो खाली सीटों पर हो रहे उपचुनाव को लेकर सूबे के सियासी गलियारे में जबरदस्त चर्चा है. उपचुनाव में आरजेडी के नेतृत्व वाले महागठबंधन में दरार देखने को मिल रहा है. कांग्रेस पार्टी ने उपचुनाव की दोनों सीटों कुशेश्वरस्थान और तारापुर के लिए अपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया है.  इन दोनों सीटों पर आरजेडी ने भी अपना उम्मीदवार उतारा है.


मंगलवार की शाम कांग्रेस पार्टी के जनरल सेक्रेटरी मुकुल वासनिक ने दिल्ली से ही बिहार विधानसभा की दो खाली सीटों पर हो रहे उपचुनाव को लेकर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की. कांग्रेस पार्टी ने मुंगेर जिले के तारापुर सीट से राजेश कुमार मिश्रा और दरभंगा जिले की सुरक्षित सीट कुशेश्वरस्थान से अतिरेक कुमार को टिकट दिया है.


आपको बता दें कि आरजेडी ने पहले से ही इन दोनों सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारा है. पहले से ही कुशेश्वरस्थान सीट को लेकर आरजेडी और कांग्रेस के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई थी. पिछले चुनाव में कुशेश्वरस्थान सीट पर कांग्रेस दूसरे नंबर पर आई थी और इस कारण से यह सीट कांग्रेस मांग रही थी. मगर आरजेडी ने इस सीट पर अपनी दावेदारी ठोक दी और ना केवल दावेदारी ठोकी बल्कि गणेश भारती को अपना उम्मीदवार भी घोषित कर दिया. 


गौरतलब हो कि ये दोनों विधानसभा सीटें जनता दल यूनाइटेड की सिटिंग सीट थी. मगर तारापुर के विधायक मेवालाल चौधरी और कुशेश्वरस्थान के विधायक कुशेश्वरस्थान के निधन के बाद ये सीटें खाली हो गईं, जिसपर उपचुनाव हो रहा है. 


news image