पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर उम्मीद लड़कों से ज्यादा रखते… पास लड़कियों को कर देते हैं, इंटरमीडिएट छात्र की बेबाक लाइन पढ़कर मास्टर साहब दंग नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा Indian Railways : ट्रेन का खाना कितना पुराना ? IRCTC की नई सुविधा से मिलेगा जवाब; इस तरह आप भी ताजा और सुरक्षित भोजन का मजा मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार
27-Jul-2021 12:08 PM
PATNA : विधानसभा में मानसून सत्र की कार्यवाही के दूसरे दिन आज नेता प्रतिपक्ष प्रस्ताव रखने के लिए सदन में खड़े हुए. शून्यकाल की कार्यवाही शुरू होने के पहले नेता प्रतिपक्ष ने विधानसभा अध्यक्ष से इसकी इजाजत मांगी. स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने प्रस्ताव रखने की इजाजत तो नहीं दी. लेकिन उन्होंने इतना जरूर कहा कि नेता प्रतिपक्ष अपनी बात संक्षेप में रख सकते हैं.
विधानसभा अध्यक्ष से अनुमति मिलने के बाद तेजस्वी यादव जैसे ही बोलने के लिए खड़े हुए. सत्ता पक्ष के विधायक भी उठ खड़े हुए. तेजस्वी यादव ने 23 मार्च को बजट सत्र के दौरान विधायकों की पिटाई का मसला उठाया लेकिन सत्ता पक्ष के विधायकों ने शोर-शराबा शुरू कर दिया.
सत्ता पक्ष के विधायकों ने जब शोर शराबा शुरू किया तो विपक्ष के विधायक भी उठ खड़े हुए. स्थिति एक बार से सदन में बिगड़ती नजर आई. लेकिन विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने सब को शांत कराया. इसके बाद विजय कुमार चौधरी ने सत्तापक्ष के विधायकों को बताते हुए कहा कि सदन में सब को बोलने का अधिकार है और इस तरह से शोर-शराबा ठीक नहीं.
विधानसभा अध्यक्ष ने 23 मार्च को हुई सदन में घटना को लेकर का कि उस दिन जो कुछ हुआ, वह वाकई एक काला अध्याय था. सदन में ऐसा नहीं होना चाहिए. लोकतंत्र और विधायक प्रणाली के लिए यह ठीक नहीं है. स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि पहले भी कई मामलों में विधानसभा के सदस्यों के ऊपर कार्यवाही होती रही है. लेकिन उस दिन ऐसा नहीं किया गया.
विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि आसन का सम्मान होना चाहिए. अपमान से ना तो सत्ता पक्ष चल सकता है और ना ही विपक्ष. विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि संसदीय जीवन में इस तरह की घटना मैंने नहीं देखी. ऐसी घटना भविष्य में ना हो इसकी भी पहल होनी चाहिए.