Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार की राजनीति में नया मोड़: मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब सूबे में आगे क्या ? Nitish Kumar: राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश, दो दशकों की सत्ता के बाद बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत; BJP ने इस जगह तैयार की थी तख्तापलट की कहानी ! Patna NEET student death case : पटना छात्रा मौत केस में नया खुलासा, अब इस एंगल से शुरू होगी CBI की जांच; गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना Bihar Governor : जानिए भारत में किन-किन सैन्य अधिकारियों को बनाया गया राज्यपाल, बिहार में सैयद अता हसनैन नया नाम Bihar Governor : बिहार में पिछले 10 वर्षों में सात राज्यपाल बदले, औसतन डेढ़ से दो साल का रहा कार्यकाल; जानिए आजादी के बाद अबतक कितने गवर्नर BIHAR NEWS : केंद्र की राशि से बिहार को मिलेगी राहत ! अभी भी नहीं कम होगी इन लोगों की मुश्किलें; बस इनको मिलेगी राहत Bihar Rajya Sabha Election : स्कॉर्पियो-इनोवा के मालिक हैं भाजपा अध्यक्ष, नितिन नवीन और शिवेश कुमार की संपत्ति का खुलासा; हलफनामे में दी पूरी जानकारी राज्यसभा चुनाव: संपत्ति के मामले में उम्मीदवारों के बीच बड़ा अंतर, नीतीश कुमार सबसे कम संपत्ति वाले नेताओं में शामिल Bihar weather: बिहार में ठंड लगभग खत्म, कई जिलों में तापमान 33°C के करीब; 10 मार्च को सीमांचल में बारिश के आसार Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर
21-Jan-2021 07:25 PM
PATNA : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन और विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी की बिहार विधान परिषद् में एंट्री हो गई है. एनडीए के ये दोनों नेता निर्विरोध निर्वाचित घोषित हो गए हैं. दरअसल इन दोनों के अलावा किसी भी दल या गठबंधन ने किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन नहीं किया था. ऐसे में दोनों की जीत पहले से ही तय थी.
विधान परिषद का प्रमाण पत्र मिलने के बाद शहनवाज हुसैन ने ट्वीट भी किया. उन्होंने लिखा कि बिहार विधान परिषद सदस्य के रूप में निर्विरोध निर्वाचित होने पर हर्ष महसूस कर रहा हूं. भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व मा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री अमित शाह का हृदय से आभारी हूं. शहनवाज ने लिखा कि 1986 से मैं भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता हूं और जब भी और जो भी जिम्मेदारी मिली, अब तक बखूबी उसका निर्वहन करता रहा हूं. आगे भी पार्टी के भरोसे को कायम रखने के लिए कोई कसर नहीं रहने दूंगा.
वहीं दूसरी ओर बिहार सरकार के मंत्री मुकेश और विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी ने ट्वीट कर लिखा कि "बिहार विधान परिषद के उपचुनाव में निर्विरोध निर्वाचित होने पर बिहार विधान परिषद के सदस्य का सर्टिफिकेट प्राप्त किया. देश के गृहमंत्री श्री अमित शाह जी, बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी एवं NDA गठबंधन के सभी नेताओं को बहुत बहुत धन्यवाद व आभार."
बिहार विधान परिषद सदस्य के रूप में निर्विरोध निर्वाचित होने पर हर्ष महसूस कर रहा हूं। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व मा. प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी, मा. राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda जी और केंद्रीय मंत्री श्री @AmitShah जी का हृदय से आभारी हूं। pic.twitter.com/2jW4Zim6jb
— Syed Shahnawaz Hussain (@ShahnawazBJP) January 21, 2021
आपको बता दें कि भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और मुकेश सहनी पूर्व मंत्री बिनोद नारायण झा के जगह विधान परिषद् पहुंचे हैं. एनडीए के इन दोनों उम्मीदवारों द्वारा नामांकन दाखिल करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा था कि एनडीए गठबंधन के चारों घटक दल मिलजुल कर काम कर रहे हैं. मंत्रिमंडल विस्तार के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द ही होगा. अब ऐसे में माना जा रहा है कि शाहनवाज के विधान परिषद् जाने के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द ही हो जायेगा. सहनी पहले से ही नीतीश कैबिनेट में शामिल हैं.
बिहार विधान परिषद के उपचुनाव में निर्विरोध निर्वाचित होने पर बिहार विधान परिषद के सदस्य का सर्टिफिकेट प्राप्त किया।
— Mukesh Sahani (@sonofmallah) January 21, 2021
देश के गृहमंत्री श्री अमित शाह जी, बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी एवं NDA गठबंधन के सभी नेताओं को बहुत बहुत धन्यवाद व आभार। pic.twitter.com/CHeBrERhz9