मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी
10-May-2023 10:21 AM
By GANESH SHAMRAT
PATNA : बिहार विधान परिषद् के लिए नवनिर्वाचित 4 सदस्यों का आज शपथ ग्रहण समारोह होगा। इन चारों मेंबर को आज विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहेंगे। आज के दिन विधान परिषद की सदस्यता की शपथ लेने वालों में दो बीजेपी और दो जेडीयू के सदस्य शामिल हैं।
दरअसल, विधान परिषद् में अंदर होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ जेडीयू और बीजेपी के कई नेता मौजूद रहेंगे। शपथ ग्रहण समारोह विधान परिषद सभागार में आयोजित किया गया है। पिछले हो दिनों राज्य के पांच विधान पार्षद की सीटों पर चुनाव हुआ था। वहीं, केदार पांडेय के असामयिक निधन के कारण सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए भी उपचुनाव करवाया गया था। जहां से प्रशांत किशोर समर्थित उम्मीदवार आफाक अहमद को जीत मिली थी। हालांकि,अफाक अहमद ने पहले ही शपथ ले ली है। इसके बाद अब जिन सीटों पर निर्वाचित मेंबर का कल कार्यकाल समाप्त हो रहा है, उन सीटों पर इस बार जीतने वाले उम्मीदवारों का आज शपथ ग्रहण होगा।
मालूम हो कि, इस बार के चुनाव में जेडीयू के तरफ से प्रोफेसर वीरेंद्र नारायण यादव सारण स्नातक से निर्वाचित हुए हैं तो वहीं संजीव कुमार सिंह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित हुए है। जबकि राज्य की विपक्षी पार्टी भाजपा के तरफ से अवधेश नारायण सिंह गया स्नातक से एक बार फिर से निर्वाचित हुए हैं। वहीं जीवन कुमार गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित हुए हैं। इन लोगों में से वीरेंद्र नारायण यादव और अवधेश नारायण सिंह का कार्यकाल 11 मई को समाप्त हो रहा है। लेकिन फिर से निर्वाचित हुए हैं, इस लिहाजा अब ये लोग फिर से शपथ ग्रहण करेंगे।
आपको बताते चलें कि, विधान परिषद् के कुल 75 सीटों में से भाजपा के पास 25, जदयू के पास 23, राजद के पास 14 सीट है। इसके बाद कांग्रेस के पास 04 और भाकपा, हम ,रालोजपा के एक मेंबर विधान परिषद् के मेंबर हैं। जबकि राज्य में परिषद् के अंदर 06 निर्दलीय विधायक हैं। जबकि अभी भी 01 पद खाली है। इस लिहाजा अब बिहार विधान परिषद् में भाजपा पहले स्थान पर हैं।