‘अब हम तीन हो गए…’ शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं रश्मिका मंदाना? ‘अब हम तीन हो गए…’ शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं रश्मिका मंदाना? बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सील बिहार में शर्मनाक वारदात… घर में घुसकर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने खदेड़कर आरोपी को दबोचा बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी
03-Apr-2022 07:46 AM
PATNA : बिहार विधान परिषद के लिए स्थानीय निकाय की 24 सीटों पर चुनाव प्रचार का शोर शनिवार की शाम 4 बजे खत्म हो गया. अब कल 4 अप्रैल को मतदान होना सुनिश्चित हुआ है. चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार सभी 24 क्षेत्रों में चुनाव पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की जा चुकी है. सभी चुनाव पर्यवेक्षक निर्वाचन क्षेत्र में ही कैम्प कर रहे हैं. चुनाव को लेकर भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को आब्जर्वर के रूप में बहाल किया गया है.
मतदान सुबह आठ से शाम चार बजे तक कराया जायेगा. इसके लिए राज्य में 534 बूथ स्थापित किये गये हैं. चुनाव के लिए सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है.विधान परिषद की इन सीटों पर कुल 185 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है. राज्य के कुल एक लाख 32 हजार 116 मतदाता 185 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे. 7 अप्रैल को मतगणना सुनिश्चित किया गया है.
बिहार MLC चुनाव में मतदाता के रूप में वार्ड मेंबर, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया,जिला परिषद सदस्य, नगर निकाय के प्रतिनिधि, विधायक, विधान पार्षद और सांसद मतदान करेंगे. पटना स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत मतदाताओं की कुल संख्या 5275 है. जिसमें पुरुष मतदाता की संख्या 2460 तथा महिला मतदाता की संख्या 2815 है.
एनडीए की ओर से सभी 24 सीटों पर प्रत्याशी उतारे गये हैं ,जिनमें भाजपा के 12 प्रत्याशी, जबकि जदयू के 11 प्रत्याशी हैं. एनडीए की ओर से रालोसपा को एक सीट दी गयी है. उधर, राजद ने 23 निर्वाचन क्षेत्रों में अपने प्रत्याशी उतारे हैं, जबकि एक सीट उसने सीपीआइ को दी है. कांग्रेस की ओर से 24 विधान परिषद सीटों में 16 निर्वाचन क्षेत्रों में प्रत्याशी उतारा गया है. राष्ट्रीय पार्टी में सीपीआइ ने अपने एक प्रत्याशी को चुनावी मैदान में उतारा है.