ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाब

Bihar News: आम लदे ट्रक और गैस टैंकर की भीषण टक्कर, दो ड्राइवर की मौके पर मौत; दो घायल

Bihar News: नालंदा के चंडी थाना क्षेत्र में आम से लदी ट्रक और गैस टैंकर की सीधी टक्कर में दो चालकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो उपचालक घायल हुए हैं। हादसे के पीछे झपकी लगने की आशंका जताई गई है।

Bihar News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: नालंदा के चंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत टीना गांव के पास शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। फोरलेन पर आम से लदी ट्रक और गैस टैंकर की आमने-सामने सीधी टक्कर में दोनों वाहनों के चालकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, दोनों वाहनों के उपचालक गंभीर रूप से घायल हो गए।


स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल रहुई उपस्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। मृतक चालकों की पहचान भोजपुर जिले के धर्मपुर गांव निवासी 45 वर्षीय उदय राम और नालंदा के रहुई थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी 26 वर्षीय शिव बालक यादव के रूप में हुई है।


घायलों में मधुबनी निवासी विनोद राम और भागन बिगहा निवासी सुनील कुमार शामिल हैं, जो दोनों वाहनों में उपचालक के तौर पर तैनात थे। परिजनों के अनुसार, शिव बालक यादव उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से आम लादकर बिहार शरीफ मंडी की ओर आ रहे थे, जबकि गैस टैंकर पटना की दिशा में जा रहा था। 


आशंका जताई जा रही है कि किसी एक चालक को झपकी लगने के कारण यह दुर्घटना हुई। घटना की जानकारी मिलते ही चंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, बिहार शरीफ भेज दिया। चंडी थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने हादसे की पुष्टि की और बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

रिपोर्ट: राजेश कुमार विश्वकर्मा, नालंदा

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता