ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ान, जानिए.. नया शेड्यूल बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ान, जानिए.. नया शेड्यूल BIHAR NEWS : 'रोज -रोज मिल रहा नीतीश कुमार से आशीर्वाद ...', समृद्धि यात्रा में सम्राट चौधरी को मिल रहा खास सियासी संकेत Bihar News: भवानीपुर थाने में हवलदार के बैग से रसोइए ने उड़ाईं 35 गोलियां; स्मैक के साथ 3 गिरफ्तार, हवलदार सस्पेंड करप्शन पर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति मिट्टी में मिली ? भ्रष्टाचार के आरोपी बेउर जेल अधीक्षक को निलंबन मुक्त कर फिर से 'काराधीक्षक' बनाया, EOU की रेड में अकूत संपत्ति मिलने का था दावा Bihar Teacher Vacancy : बिहार में 45 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, सीएम नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान; लालू -राबड़ी शासनकाल पर भी साधा निशाना पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी ‘बाबू… मेरे लिए जान दे सकते हो?’ गर्लफ्रेंड के सवाल पर युवक ने उठाया खौफनाक कदम BPSC teacher recruitment : सहायक प्राध्यापकों को नियुक्ति का रास्ता साफ, राज्यपाल कार्यालय ने जारी किया आदेश; इस वजह से लगी थी रोक

बिहार विधान परिषद में नए सदस्यों ने ली शपथ, सभापति ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

17-Mar-2021 05:09 PM

PATNA : इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है. राज्यपाल कोटे से बिहार विधान परिषद के लिए मनोनीत 12 नए सदस्यों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली. बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने सभी नए मनोनीत सदस्यों को लथपथ दिलाई. आपको बता दें कि बीते दिन दिन कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एमएलसी मनोनयन को लेकर अधिकृत किया गया था. इसके अलगे ही दिन राज्यपाल कोटे से 12 विधान पार्षदों के मनोनयन की अधिसूचना जारी कर दी गई.


राज्यपाल कोटे से मनोनीत 12 नए सदस्यों में सबसे पहले बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली. इनके बाद दूसरे नंबर पर खान एवं भूतत्व मंत्री जनक राम ने शपथ ली. हाल ही में जेडीयू में अपनी पार्टी रालोसपा का विलय कराने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने तीसरे नंबर पर शपथ ग्रहण किया.



एमएलसी उपेंद्र कुशवाहा के बाद संजय कुमार सिंह, ललन कुमार सर्राफ, राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, संजय सिंह, देवेश कुमार, डॉ प्रमोद कुमार, घनश्याम ठाकुर, और अनत में निवेदिता सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली. आपको बता दें कि राज्यपाल कोटे से जिन 12 चेहरों को विधान परिषद भेजा गया है, उसमें बीजेपी के 6 और जदयू के 6 नेताओं के नाम शामिल है. एनडीए सरकार में शामिल मुकेश सहनी और जीतन राम मांझी के खाते में एक भी सीट नहीं गया है.