ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल

Home / news / बिहार : उपचुनाव से पहले RJD प्रत्याशी से मिले बीजेपी नेता, समर्थन भी...

बिहार : उपचुनाव से पहले RJD प्रत्याशी से मिले बीजेपी नेता, समर्थन भी देंगे

02-Nov-2022 07:17 AM

PATNA : बिहार में दो विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के बीच बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी ने दावा किया था कि जेडीयू के कई नेता बीजेपी के संपर्क में हैं। लेकिन आज जो खबर सामने आई है उससे बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। गोपालगंज चुनाव से ठीक पहले बीजेपी नेता बीएन जायसवाल ने आरजेडी प्रत्याशी मोहन प्रसाद गुप्ता से मुलाकात की है। 




बीएन जायसवाल ने आरजेडी प्रत्याशी मोहन प्रसाद गुप्ता से मिलकर उन्हें चुनाव में समर्थन देने का भी आश्वासन दिया है। आपको बता दें, बृजनंदन जायसवाल भाजपा के चार बार से लगातार राष्ट्रीय परिषद के सदस्य रहे हैं। वे गोपालगंज के मीरगंज विधानसभा से पूर्व में प्रत्याशी भी रह चुके हैं। पार्टी में इनका पद इस कदर बड़ा है कि वे पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह के काफी करीबी हैं और वे सुशील मोदी के भी काफी करीबी बताए जाते हैं। 




दरअसल, गोपालगंज में कल चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सुशील मोदी ने दावा किया था कि जेडीयू के विधायक और कार्यकर्ता बीजेपी के संपर्क में है।उन्होंने ये भी कहा था कि बीजेपी उन्हें अपनी पार्टी में शामिल करने को लेकर विचार कर रही है। लेकिन उनके बयान से ठीक बाद बीएन जयसवाल का महागठबंधन के प्रत्याशी से मिलना यह बीजेपी को किसी बड़े झटके से कम नहीं है।