LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर
05-Nov-2022 02:55 PM
By VISHWAJIT
PATNA : बिहार में दो सीटों पर सम्पन हुए बिहार विधानसभा उपचुनाव को लेकर कल यानि रविवार को मतगणना होने हैं। इसको लेकर चुनाव आयोग के तरफ से सारी तैयारी कर ली गई है। कल अहले सुबह मतगणना शुरू कर दिया जाएगा। वहीं, इस उपचुनाव में सबसे अधिक चर्चा में रही मोकामा विधानसभा सीट के राजद प्रत्याशी नीलम देवी के तरफ से जित से पूर्व ही अपनी जीत मानकर मिठाईयां बनाना शुरू कर दिया गया।
दरअसल , मोकामा सीट पर महागठबंधन की प्रत्याशी नीलम देवी के पटना आवास पर भरपूर मात्रा में राजद और उनके पति अनंत समर्थकों की भीड़ लगनी शुरू हो गई है। इनके तरफ से मतगणना का रिजल्ट आने से पहले ही मोकामा में भारी बहुमत से नीलम देवी को विजय घोषित कर दिया गया है। इन लोगों का कहना है कि कल बस औपचारिकता पूरी की जाएगी। वहीं, ये लोग जीत को लेकर इतने आस्वस्त हैं की नीलम देवी के आवास पर भाड़ी मात्रा में मिठाई का इंतजाम किया गया है। इसके साथ ही कल जीत का उत्सव मानाने की भी सारी तैयारी कर ली गई है।
गौरतलब हो कि, मोकामा विधानसभा में पिछले 17 सालों से नीलम देवी के पति अनंत सिंह का एक तरफ़ा कब्ज़ा रहा है। भले ही इन्होंने अपनी पार्टी बदल ली हो या फिर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में आए हो जीत हर बार इनकी ही हुई है, लेकिन इस बार मोकामा के पिछले 27 साल बाद भाजपा ने अपने सिंबल पर चुनाव मैदान में उतरी है। भाजपा ने यहां पर बाहुबली नेता की पत्नी और पूर्व सांसद सूरजभान सिंह की करीबी सोनम देवी को अपना प्रत्याशी बनाया। इसके आलावा इन दोनों प्रत्याशीयों को लेकर महागठबंधन और भाजपा के तरफ से मंत्रियों की फ़ौज मोकामा में उतारी गई।
बहरहाल , अब देखना यह है कि कल जब मतगणना शुरू होगी तो मोकामा सीट किसके कब्जे में जाती है। क्या यहां अनंत सिंह के जेल में बंद होने के बाद उनकी पत्नी नीलम देवी उनका किला सुरक्षित रख पाती है या फिर भाजपा की सोनम देवी उनके इस किले में सेंधमारी कर जाती है। आखिकार दोनों के तरफ से जो मत्रियों की फ़ौज लगाई गई थी वह कितना असर डालता है।