ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफ‍िस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे

Home / news / Bihar TRE 3 Roster 2024: BPSC ने जारी किया बिहार शिक्षक भर्ती का...

Bihar TRE 3 Roster 2024: BPSC ने जारी किया बिहार शिक्षक भर्ती का रोस्टर, जानिए.. किस कटेगरी में होगी कितनी बहाली?

13-Nov-2024 04:33 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में तीसरे चरण की शिक्षक बहाली को लेकर बीपीएससी ने रिवाइज्ड वैकेंसी जारी कर दी है। बीपीएससी की तरफ से जारी किए गए रिवाइज्ड वैकेंसी में केटेगरी वाइस कुछ परिवर्तन किए गए हैं। नई वैकेंसी में रिक्तियों की संख्या कम की गई है जबकि सामान्य वर्ग की सीटों की संख्या बढ़ा दी गई है।


बिहार लोक सेवा आयोग ने बुधवार को कक्षा 1 से लेकर 8 तक का रोस्टर जारी कर दिया। सरकार द्वारा दिए गए निर्देश के आधार पर बीपीएससी ने यह रोस्टर तैयार किया है। नए रोस्टर में रिक्त पदों की संख्या में कमी की गई है। 


नए रोस्टर के मुताबिक, कक्षा 1 से 5 में पहले 28026 पदों पर बहाली होनी थी लेकिन अब 25505 पदों पर ही भर्तियां होगीं। वहीं कक्षा 6 से 8 में पहले होने वाली 19645 पदों के बजाए अब 18973 पदों पर ही शिक्षकों की बहाली होगी। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर जाकर नए रोस्टर को चेक कर सकते हैं।


बता दें कि तीसरे चरण की शिक्षख बहाली का विज्ञापन 65 फीसदी आरक्षण के आधार पर निकाला गया था लेकिन बाद में कोर्ट ने 65 फीसदी आरक्षण के फैसले को रद्द कर दिया था। कोर्ट के फैसले के बाद अब राज्य सरकार ने 50 फीसदी आरक्षण के अनुसार TRE 3 का रिजल्ट प्रकाशित करने का फैसला लिया। इसी महीने टीआरई 3 का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।


news image