Patna Metro : पटना में चलेगी छह कोच वाली मेट्रो, जानिए दुसरे फेज में किस स्टेशन तक होगा परिचालन Bihar Weather Update: फरवरी में 30°C के पार तापमान, 22 फरवरी तक शुष्क रहेगा मौसम – IMD Alert सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल मुजफ्फरपुर में जिला कृषि पदाधिकारी 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विशेष निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई क्या सच में नीट छात्रा के भाई को उठा ले गई CBI? फर्स्ट बिहार के जरिए जानिए क्या है इसकी असली हकीकत; आखिर क्यों जहानाबाद पहुंची थी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम बिहटा में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का कार्यक्रम, शिक्षाविद MM सिंह ने छात्रों को दिये सफलता के मंत्र EDUCAMY पटना से JEE MAINS का Bihar State Topper, पटना में रहकर IIT-JEE की तैयारी करने वाले छात्रों में TOP
21-Dec-2022 12:42 PM
By mritunjay
ARWAL: खबर अरवल से आ रही है, जहां अनियंत्रित ट्रैक्टर ने सडक किनारे खेल रहे तीन बच्चों को रौंद डाला। हादसे में एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दोनों बच्चों को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच भेज दिया गया है। उधर, घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर दिया और मुआवजे की मांग को लेकर जमकर हंगामा मचाया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। घटना अरवल-औरंगाबाद बॉर्डर के पास ठाकुर बिगहा गांव की है।
मृतक की पहचान औरंगाबाद के दाउदनगर थाना क्षेत्र के ठाकुर बिगहा गांव निवासी वीरेंद्र यादव के 8 साल बेटे राकेश कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि ठाकुर बिगहा गांव में शिव मंदिर के पास कुछ बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रहे अवैध बालू लदे ट्रैक्टर ने तीन बच्चों को रौंद डाला। जिससे एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायल बच्चों को दाउदनगर स्थित अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया। उधर, घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने पटना-औरंगाबाद मुख्य मार्ग पर जाम कर दिया और मुआवजे की मांग को लेकर जमकर हंगामा मचाया।
जाम के कारण एनएच के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद अरवल विधायक महानंद सिंह मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात की। मृतक के परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। घटनास्थल पर पहुंची कलेर थाने की पुलिस ने जाम हटाने की कोशिश की लेकिन ग्रामीण बड़े अधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग करते रहे। जिसके बाद सहायक पुलिस अधीक्षक रोशन कुमार अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम हटाया। जाम के कारण करीब 4 घंटों तक एनएच पर यातायात पूरी तरह से बाधित रहा।