बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar Crime : बिहार में डबल मर्डर से दहशत ! बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या बिहार के पांच थानेदार समेत 38 पुलिस अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश, SP ने सभी से मांगा जवाब Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत
07-Aug-2022 08:17 AM
SARAN : छपरा में मानसून का बारिश कहर बनकर बरस रहा हैं. जिले में ठनका गिरने से लगातार लोगों की मौत हो रही है. छपरा में दो अलग-अलग जगहों पर ठनका गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई है. मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
जानकारी के मुताबिक जिले के मढ़ौरा और दरियापुर में खराब मौसम की वजह से अलग-अलग जगहों पर ठनका गिरा. इसकी चपेट में आने से दो किसान, एक मजदूर, एक युवक और एक छात्र की मौत हो गई. पहली घटना मोहम्मदपुर गांव में हुई. जहां कुछ लोग दोपहर में बरगद के पेड़ के नीचे आराम कर रहे थे, तभी अचानक मौसम खराब हुआ और पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई. इसकी चपेट में आने से तीन लोगों की जान चली गई.
वहीं, दरियापुर इलाके के बनवारीपुर में कर्कट के शेड पर शाम में ठनका गिरने से एक युवक और एक आठवीं के छात्र की मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है. सभी मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है.