राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई
01-Sep-2022 12:35 PM
By AKASH KUMAR
AURANGABAD : खबर औरंगाबाद से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना बारूण थाना क्षेत्र स्थित एनएच 19 के बड्डी मोड़ के पास की है। यहां तेज रफ्तार कार ने दो लोगों को रौंद डाला, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने एनएच को जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों को समझाने में जुटी है।
मृतकों की पहचान बारूण थाना के पिठनुआ गांव निवासी ललन राम और ओबरा थाना क्षेत्र के चपरी निवासी अखिलेश राम के रूप में की गई है। दोनों मृतक आपस में रिश्तेदार बताये जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों बड्डी मोड़ के पास सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान अनियंत्रित कार ने उन्हें कुचल डाला, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। हादसे के बाद अनियंत्रित कार सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई। जिससे कार का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल ड्राइवर को इलाज के लिए बारूण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, घटना से गुस्साए लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हंगामें की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने में जुटी है।
