बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश
18-Nov-2022 03:08 PM
By SANT SAROJ
SUPAUL: खबर सुपौल से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के लतौना की है। यहां तेज गति से आ रही बाइक के पेड़ से टकरा जाने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।
मृतकों की पहचान 45 वर्षीय अनिल यादव और 35 वर्षीय मनोज यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अनिल यादव और मनोज यादव बाइक पर सवार होकर कही जा रहे थे। इसी दौरान जैसे ही वे लतौना के पास पहुंचे, बाइक का संतुलन बिगड़ गया और तेज रफ्तार बाइक पेड़ से जा टकराई। दोनों घायलों को इलाज के लिए त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने अनिल यादव को मृत घोषित कर दिया।
डॉक्टरों ने गंभीर रूप से मनोज को बेहतर इलाज के लिए बड़े अस्पताल के लिए रेफर कर दिया लेकिन अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।