बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा
22-Jul-2022 11:23 AM
GOPALGANJ: खबर बिहार के गोपालगंज जिले की है, जहां आज यानी शुक्रवार को तीन गाड़ियों की टक्कर हो गई। ये घटना इतना दर्दनाक था कि इसमें पांच लोग घायल हो गए। घटना महम्मदपुर थाना क्षेत्र के बसहां गांव के पास एसएच-90 की बताई जा रही है। ये टक्कर डीसीएम ट्रक, एक दूध की गाड़ी और स्कॉर्पियो के बीच हुई है। तीनो गाड़ी के ड्राइवर और स्कॉर्पियो पर सवार दो लोग घटना की चपेट में आ गए। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई।
घटना को लेकर जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ पहले डीसीएम ट्रक और एक दूध की गाड़ी आपस में टकरा गई। इसी दौरान एक स्कॉर्पियो भी दूध की गाड़ी से टकड़ा गई। घटना में तीनों गाड़ी के ड्राइवर घायल हो गए। इसके अलावा दो अन्य लोगों कोभी चोट आई है। दूध वाली गाड़ी का ड्राइवर बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाने के सादपुर गांव का रहने वाला संजय यादव बताया जा रहा है, जबकि, स्कॉर्पियो का ड्राइवर महम्मदपुर थाने के भोजपुरवां गांव का रहने वाला रमेश सहनी है।
सूचना पाकर डीसीएम ट्रक का ड्राइवर मौके से भाग निकला। स्थानीय लोगों की मानें तो डीसीएम ट्रक का ड्राइवर भी घटना की चपेट में आया तो और उसे हल्की चोटें भी आई है। सभी घायलों को राजापट्टी कोठी बाजार स्थित निजी क्लीनिकों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया गया। जैसे-जैसे लोगों को घटना की सूचना मिल रही थी, वे मौके पर जुट रहे थे।