दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
26-Jul-2022 11:59 AM
BANKA : प्रेम कहानी का एक अनोखा मामला बांका जिले से आया है, जहां 3 बच्चों की मां का एक युवक पर दिल आ गया। उनके बीच प्यार का ऐसा परवान चढ़ा कि प्रेमी रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए महिला से मिलने पहुंच गया। लेकिन, इसी दौरान ग्रामीणों ने उन्हें देख लिया और दोनों की कहानी बदलकर रख दी। अब ये प्रेम कहानी पूरे गांव में चर्चा का विषय बन गया है।
मामले से जुड़ी जो तस्वीर सामने आई है, उसमें प्रेमी-प्रेमिका बंधे हुए दिख रहे हैं। बताया यह भी जा रहा है कि दोनों को बांधकर उनकी पिटाई भी की गई है। जानकारी के मुताबिक़, दोनों का लंबे समय से अफेयर चल रहा था। मामला बांका जिला के धोरैया थाना क्षेत्र के बटसार गांव का है। प्रेमी की पहचान रूदल कुमार के रूप में हुई है, जबकि प्रेमिका शांता देवी बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलने के बाद सन्हौला पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और दोनों के परिजनों को भी बुलाया गया। दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई और आपसी सहमति से सन्हौला थानाध्यक्ष के निर्देश पर शीतला मंदिर में प्रेमी जोड़े की शादी करा दी गई।
बताया जा रहा है, महिला का पति प्रदेश में रहता था। वहां मजदूरी कर वह अपने परिवार का पालन पोषण करता था। पति की गैरमौजूदगी में ही महिला को युवक से प्यार हो गया। सोमवार की देर रात जब प्रेमी प्रेमिका से मिलने पहुंचा तो ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया। अंत में दोनों की शादी करा दी गई और महिला को दूसरे पति के साथ ससुराल भेज दिया गया। वहीं, तीनों बच्चे दादा के साथ रहेंगे।