ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफ‍िस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे

Home / news / Bihar Teacher Appointment: बिहार के सक्षमता पास शिक्षकों के लिए गुड न्यूज, सीएम...

Bihar Teacher Appointment: बिहार के सक्षमता पास शिक्षकों के लिए गुड न्यूज, सीएम नीतीश इस दिन सौपेंगे नियुक्ति पत्र; सबकुछ हो गया फाइनल

13-Nov-2024 10:22 PM

By First Bihar

PATNA: सक्षमता परीक्षा पास बिहार के 1.40 लाख शिक्षकों के लिए गुड न्यूज है। आगामी 20 नवंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सक्षमता परीक्षा पास शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौपेंगे। पटना में मुख्यमंत्री अधिवेशन भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दो सौ शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देंगे जबकि अन्य शिक्षकों को उनके जिले में ही नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा।


सक्षमता परीक्षा पास कर चुके नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने के लिए सरकार उनके बीच नियुक्ति पत्र का वितरण करेगी। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद ये शिक्षक विशिष्ट अध्यापक कहलाएंगे। नियुक्ति पत्र वितरण की तारीख तय होने के बाद राज्य के एक लाख 40 हजार शिक्षकों में खुशी का माहौल है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा किन शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा, इसका चयन शिक्षा विभाग द्वारा जल्द ही कर लिया जाएगा।


मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र पाने वाले शिक्षकों के चयन के बाद उन्हें शिक्षा विभाग की तरफ से सूचना दी जाएगी और पटना बुलाया जाएगा। इन विशिष्ट अध्यापकों को बीपीएससी पास शिक्षकों की तर्ज पर ही सरकारी सुविधाएं और वेतनमान दिया जाएगा। नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। शिक्षा विभाग की तरफ से सभी जिलों को निर्देश जारी किए गए हैं।