ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / बिहार: खेल-खेल में तालाब में गिर गए दो मासूम : दोनों की डूबने...

बिहार: खेल-खेल में तालाब में गिर गए दो मासूम : दोनों की डूबने से हुई मौत

06-Jun-2024 07:17 PM

By RAKESH KUMAR

ARA : खबर आरा से आ रही है, जहां खेल-खेल में तालाब में डूबकर दो मासूम बच्चों की मौत हो गई है। गुरुवार को दोनों बच्चों के शव तालाब से मिलने के परिजनों में कोहराम मच गया। घटना नवादा थानाक्षेत्र के अनाइठ मोहल्ले की है।


मृतक बच्चों की पहचान गड़हनी थानाक्षेत्र के दुबौली गांव निवासी अनिल कुमार यादव के 8 वर्षीय बेटे और दोबाहा थानाक्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी संतोष साह के 8 साल के बेटे के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों किराये पर कमरा लेकर नवादा थानाक्षेत्र के गोढना में रहते हैं। बुधवार की शाम दोनों बच्चे मुहल्ले के अन्य बच्चों के साथ खेल रहे थे।


इसी दौरान दोनों तालाब की तरफ चले गए और खेल-खेल में तालाब में गिर गए। काफी देर तकजब दोनों बच्चे वापस घर नहीं लौटे तो परिजनों को अनहोनी की आशंका सताने लगी। इसके बाद दोनों की तलाश शुरू की गई। देर रात तक परिजनों ने संभावित जगहों पर दोनों को तलाश की लेकिन उनका कोई अता-पता नहीं चला।


गुरुवार की सुबह गांव के लोग जब तालाब की तरफ गए तो उन्होंने दोनों बच्चों के शव को तालाब में देखा। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। जिसके बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की छानबीन में जुट गई है।