मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड
16-Jul-2022 12:27 PM
PATNA : अवैध बालू खनन के नेटवर्क चलाने वाले माफिया के खिलाफ एसटीएफ ने बड़ी सफलता मिली है. एसटीएफ ने बालू खनन माफिया अमीरी राय को गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से रेगुलर पिस्टल भी बरामद हुआ है. उसकी गिरफ्तारी से बालू के अवैध खनन पर रोक लगेगी. अमीरी राय कई वर्षों से बालू के अवैध खनन में लिप्त था. एसटीएफ ने उसे दीघा से गिरफ्तार किया है.
बताया जाता है कि अमीरी राय सारण के डोरीगंज थाना क्षेत्र के रायपुर बिंदगांवा का रहने वाला है. वह कई वर्षों से बालू के अवैध खनन में लिप्त था. उसने अपना बड़ा गिरोह भी तैयार किया था. पटना और भोजपुर जिले में उसके गिरोह का व्यापक प्रभाव माना जाता है. बालू के अवैध खनन में अपने गिरोह का वर्चस्व रखने के लिए उसने भोजपुर और पटना जिले में कई वारदातों को अंजाम दिया. इन दोनों जिलों के साथ सारण में भी उसकी दबंगई चलती रही है.
बता दें कि इसी वर्ष मार्च महीने में कोईलवर थाना क्षेत्र में सोन नदी के किनारे दो गुटों के बीच अवैध खनन को लेकर भिड़ंत हुई थी. अमीरी राय गिरोह ने वहां दो लोगों को मौत के घाट उतार दिया था. सोन के बालू के अवैध धंधे में अपना दबदबा कायम रखने के लिए ही उसने हाल में ही बिहटा में भी एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी. जिसके बाद से पुलिस को उसकी तलाश थी. अब उसकी गिरफ्तारी से बालू के अवैध खनन पर भी रोक लगेगी. अमीरी राय के पास से एक पिस्टल, 31 गोलियां और 7 मोबाइल फोन बरामद किए गए.