मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड
16-Jul-2022 08:45 AM
PATNA : बिहार में लोगों को लगातार गर्मी की मार झेलनी पड़ रही है। लेकिन, अब मॉनसून फिर से सक्रिय होने वाला है। मौसम विभाग की मानें तो राजधानी पटना, भागलपुर, गया, बेगूसराय समेत 15 जिलों में सावल के पहले सोमवार से बारिश हो सकती है। इसको लेकर विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है। इस दौरान किशनगंज और अररिया में झमाझम बारिश और वज्रपात के आसार हैं। बारिश न होने के कारण राज्य के 35 जिलों में सुखाड़ है।
मौसम विभाग ने बताया है कि बिहार के लगभग सभी जिलों में अगले दो दिनों में बारिश होगी। अभी से ही कई जिलों में बादल छाये रह रहे हैं। हालांकि पटना में शनिवार सुबह से तीखी धुप लोगों की मुसीबत बनी हुई है। सोमवार से पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया समेत अन्य जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट है।
पटना के मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो मॉनसून की ट्रफ रेखा अभी पूर्वोत्तर अरब सागर और उससे सटे तटीय इलाकों के ऊपर निम्न दबाव इलाके से गुज़रते हुए सौराष्ट्र, कच्छ, उदयपुर, जबलपुर, पेंड्रा-रोड, हीराकुंड, तटीय ओडिशा होते हुए पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी की ओर तक फैली हुई है।